facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

बिजली उत्पादन और कार्य स्थल जाने वाले लोग घटे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:00 AM IST

पिछले सप्ताह देश में बिजली उत्पादन में कमी दर्ज की गई। उससे पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन तुलनात्मक रूप से अधिक रहा था। 24 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में सात दिनों का औसत बिजली उत्पादन उससे पिछले सप्ताह के मुकाबले पांच प्रतिशत कम रहा। यह पिछले चार महीनों का सबसे निचला स्तर था। इस दौरान देश में कोयले की उपलब्धता कम होने की चारों ओर से खबरें आ रही थीं। कोयले की कमी संभवत: बिजली उत्पादन में कमी का एक वजह हो सकती है। पिछले सप्ताह देश के बिजली संयंत्रों में प्रति दिन औसत बिजली उत्पादन 3,673 मिलियन यूनिट रहा। एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 3,861 एमयू था। मगर पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन 2020 में समान अवधि की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक रहा। 2020 के मुकाबले इसमें 12.5 प्रतिशत वृद्धि हुई।
त्योहारों पर अवकाश के कारण लोगों का आवागमन भी कम रहा। 15 अक्टूबर को दशहरा था और 19 अक्टूबर को देश में ईद-ए-मिलाद मनाया गया। गूगल के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान दफ्तर एवं कार्य स्थल जाने वाले लोगों की संख्या पिछले तीन महीनों में सबसे कम रही। गूगल विभिन्न स्थानों पर लोगों के आने-जाने पर नजर रखता है। ये आंकड़े थोड़ी देरी से आते हैं। ताजा आंकड़े 19 अक्टूबर तक के हैं। कार्य स्थलों पर लोगों के जाने की तादाद सामान्य से 17.1 प्रतिशत कम रही। जुलाई के बाद यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा था। जुलाई में भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उबरने में जुटा था। हालांकि उसके बाद कार्यालय आने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढऩे लगी थी। अक्टूबर में यह सिलसिला लगभग सामान्य हो गया था।  दिल्ली में नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन एक सप्ताह पहले की तुलना में कम रहा। कारखानों और सड़कों पर वाहनों के चलने से वायुमंडल में नाइट्रोजन डाईऑक्साइड गैस का उत्सर्जन होता है। इनका उत्सर्जन अधिक रहना देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत माना जाता है। मुंबई में भी इस गैस का उत्सर्जन कम रहा। ग्लोबल लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉमटॉम इंटरनैशनल के अनुसार त्योहारों के दौरान सड़कों पर यातायात थोड़ा अधिक रहा। यह मुंबई में सामान्य से 29 प्रतिशत कम रहा जबकि पिछले सप्प्ताह इसमें 33 प्रतिशत गिरावट आई थी। नई दिल्ली में सड़कों पर यातायात सामान्य से 17 प्रतिशत कम रहा। पिछले सप्ताह इसमें 22 प्रतिशत की कमी आई थी।
भारतीय रेल से माल ढुलाई में तेजी देखी गई। माल ढुलाई में 9.1 प्रतिशत तेजी आई जबकि पिछले सप्ताह इसमें 6.1 प्रतिशत तेजी आई थी। हालांकि माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व कम रहा। पिछले सप्ताह राजस्व वृद्धि दर 17.2 प्रतिशत रही थी जो इससे पिछले सप्ताह 18.7 प्रतिशत दर्ज हुई थी।
देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का जायजा लेने के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड साप्ताहिक आधार पर इन संकेतकों पर नजर नखता है। आधिकारिक आर्थिक आंकड़े वास्तविक समय से कुछ अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील देने का सिलसिला शुरू होने के बाद दुनिया भर में विश्लेषक इन संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। लोगों की आवाजाही से संबंधित गूगल के आंकड़े 19 अक्टूबर तक के हैं क्योंकि कंपनी थोड़े अंतराल के बाद इन्हें जारी करती है। शेष सभी आंकड़े रविवार 24 अक्टूबर तक के हैं।

Advertisement
First Published - October 25, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement