facebookmetapixel
कैसे ₹1.8 करोड़ के निवेश पर भारी पड़ी ₹42 लाख की SIP? हर निवेशक के लिए जरूरी सबकCloudflare में आई तकनीकी खामी, ChatGPT, X समेत कई जरूरी सेवाएं प्रभावित; लाखों यूजर्स परेशान10k की SIP ने 1 लाख की SIP से ज्यादा पैसा बनाया- कैसे? पूरी कहानीElon Musk का X ठप्प! Cloudflare और ChatGPT में भी आई तकनीकी खराबी, यूजर्स परेशान‘AI पर कभी आंख मूंदकर भरोसा न करें’, गूगल के CEO सुंदर पिचाई की चेतावनी, कहा: फूट सकता है AI ‘बबल’Baroda BNP Paribas की पैसा डबल करने वाली स्कीम, 5 साल में दिया 22% रिटर्न; AUM ₹1,500 करोड़ के पारक्या इंश्योरेंस लेने के बाद होने वाली बीमारी क्लेम या रिन्यूअल को प्रभावित करती है? आसान भाषा में समझेंक्या टेक कंपनियां गलत दांव लगा रही हैं? Meta AI के अगुआ यान लेकन ने ‘LLM’ की रेस को बताया गलत41% अपसाइड के लिए Construction Stock पर खरीदारी की सलाह, ₹45 से नीचे कर रहा ट्रेडPM Kisan 21st installment: कब आएगा किसानों के खातें में पैसा? चेक करें नया अपडेट

Economic Survey 2024: भारत का शोध एवं विकास पर खर्च चीन, अमेरिका की तुलना में बहुत कम

Economic Survey 2024: इकनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि भारत ने 2022 में पेटेंट दाखिल करने में सबसे अधिक वृद्धि (31.6 प्रतिशत) दर्ज की।

Last Updated- July 22, 2024 | 4:50 PM IST
भारत का शोध एवं विकास पर खर्च चीन, अमेरिका की तुलना में बहुत कम, Economic Survey 2024: India's expenditure on research and development is much less than China, America

Economic Survey 2024: इकनॉमिक सर्वे 2023-24 के अनुसार भारत शोध एवं विकास (R&D) में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इस पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मुकाबले देश का खर्च चीन, अमेरिका और इजराइल जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है। इकनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि R&D में निजी क्षेत्र का योगदान भी कम है।

सोमवार को संसद में पेश किए गए दस्तावेज के अनुसार, जीईआरडी (आरएंडडी पर सकल व्यय) को अनुसंधान नतीजों में बेहतर ढंग से बदलने के लिए उच्च शिक्षा, उद्योग और अनुसंधान के बीच संबंध को मजबूत करना चाहिए। इकनॉमिक सर्वे में यह भी कहा गया कि भारत में संस्थान तकनीक विकसित करते हैं, लेकिन लोगों के लाभ के लिए प्रयोगशाला से समाज तक पहुंचने की उनकी दर कम है।

Also read: Economic Survey 2024: देश में 2030 तक सालाना 78.5 लाख नौकरियों का सृजन करने की जरूरत

इसमें कहा गया, ‘‘भारत R&D में तेजी से प्रगति कर रहा है, वित्त वर्ष 2019-20 में 25,000 से कम पेटेंट मंजूरी की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग एक लाख पेटेंट दिए गए हैं।’’

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए इकनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि भारत ने 2022 में पेटेंट दाखिल करने में सबसे अधिक वृद्धि (31.6 प्रतिशत) दर्ज की। जीआईआई (2023) के अनुसार, भारत ने 2015 में 81वें स्थान से 2023 में 40वें स्थान पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

First Published - July 22, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट