अर्थव्यवस्था

श्रम उत्पादकता में टिकाऊ वृद्धि महत्त्वपूर्ण: नीति आयोग उपाध्यक्ष सुमन बेरी

2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की प्रक्रिया में श्रम की उत्पादकता बढ़ाना बहुत अहम है।

Published by
ध्रुवाक्ष साहा   
Last Updated- May 29, 2025 | 11:38 PM IST

भारत की श्रम उत्पादकता जी 20 देशों में सबसे कम होने की बात पर जोर देते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने गुरुवार को कहा कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की प्रक्रिया में श्रम की उत्पादकता बढ़ाना बहुत अहम है।

बेरी ने गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की वार्षिक कारेाबारी बैठक में कहा, ‘श्रम की उत्पादकता में टिकाऊ वृद्धि बहुत महत्त्वपूर्ण है। अगले 5-10 सालों में दो शक्तियों में होड़ होने वाली है-श्रम की उत्पादकता में इजाफा और यह तथ्य कि हमें अतिरिक्त लोगों को काम देना होगा।

यही वजह है कि हमें तेज विकास की जरूरत है।’ उन्होंने यह भी कहा कि देश में महिलाओं और युवा श्रमिकों की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं हो सका है। बेरी ने यह भी कहा कि देश की श्रम शक्ति की उत्पादकता में वृद्धि इतनी तेज नहीं रही है कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति कर सके।

First Published : May 29, 2025 | 11:16 PM IST