facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की बड़ी पहल: अब पुराने और निष्क्रिय खातों का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा, जानें कैसेअर्थशास्त्रियों का अनुमान: FY27 में 7% के पार जाएगी विकास दर, नई GDP सीरीज से खुलेगा तरक्की का रास्ताईरान में तख्तापलट की आहट? ट्रंप की अपील और खामेनी की मौत के बाद क्या बदलेगी सत्ता, समझें समीकरणWest Asia crisis: CBSE का बड़ा फैसला, मध्य पूर्व संकट के चलते 7 देशों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगितWest Asia crisis: दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! वेस्ट एशिया संकट के चलते 100 से ज्यादा उड़ानें रद्दGST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.83 लाख करोड़ रुपयेMiddle East Crisis: पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात से भारत को सता रही है व्यापार व सप्लाई चेन की चिंताFPI Data: 17 महीने में पहली बार विदेशी निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, भारत में आया ₹22,615 करोड़ का बम्प!मिडिल ईस्ट में कोहराम: खामेनेई की मौत के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका, निवेशक रहें सतर्क!चार साल में पहली बार इतना घटेगा रूसी तेल आयात, क्या बदल रही है भारत की रणनीति?

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के साथ रुपया भी लुढ़का

Advertisement

अमेरिका के महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद बाजार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) द्वारा दर में कटौती किए जाने की उम्मीद है।

Last Updated- May 13, 2024 | 11:34 PM IST
Indian Rupeee vs US Dollar today

Dollar vs Rupee: सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब बंद हुआ। एशियाई मुद्राओं में भी गिरावट का रुख रहा।

डॉलर के मुकाबले रुपया 83.53 पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 83.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया इस साल 16 अप्रैल को 83.54 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

दिन के दौरान 83.50 से 83.54 रुपये प्रति डॉलर के बीच कारोबार हुआ। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े बुधवार को जारी होने हैं, उसके पहले एशिया की प्रमुख मुद्राओं में कारोबारी घंटों के दौरान 0.1 प्रतिशत से 0.7 प्रतिशत के बीच गिरावट आई है।

अमेरिका के महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद बाजार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) द्वारा दर में कटौती किए जाने की उम्मीद है।

बाजार के कुछ हिस्सेदारों का कहना है कि केंद्रीय बैंक ने आने वाले चुनाव परिणाम के पहले घरेलू इक्विटी से धन निकासी के दबाव के बीच रुपये को एक निश्चित दायरे में बनाए रखा है।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड में वीपी- करेंसी डेरिवेटिव्स ऐंड इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘रिजर्व बैंक हर दिन बाजार में है। हम चुनाव परिणाम तक किसी उतार चढ़ाव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘चल रहे माह के दौरान रुपये का कारोबार 83.30 से 83.70 रुपये प्रति डॉलर के बीच बना रह सकता है।’ कुछ निवेशकों ने आम चुनाव की अनिश्चितताओं के कारण सावधानी बरतते हुए अलग बने रहने का विकल्प चुना है।

कम मतदान की वजह से चिंता हो रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवतः सत्तासीन दल को स्पष्ट जनादेश न मिल पाए।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘चालू महीने में रुपया एक निश्चित सीमा के भीतर बना रहेगा। 83.50 रुपये प्रति डॉलर पर जाने के बाद अगला प्रतिरोध 83.65 रुपये प्रति डॉलर का होगा।’

बाजार के हिस्सेदारों का कहना है कि भूराजनीतिक स्थिति में स्थिरता आने पर अमेरिका में दर दय करने वाले पैनल द्वारा सितंबर में दर में कटौती की उम्मीद है, जिससे रुपये को मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement