facebookmetapixel
सुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे! कैसे इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए ₹72 लाख का फंड बना सकते हैं?Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस से लेकर MSME तक; उद्योग जगत इस साल के बजट से क्या चाहता है?Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसलेZerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत

Delhi Economic Survey: सुस्त पड़ी दिल्ली की GDP ग्रोथ की रफ्तार, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची

दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इस वित्त वर्ष चालू कीमतों पर जीडीपी में 9.17 फीसदी और स्थिर मूल्य पर 7.39 फीसदी वृद्धि होने का अनुमान है।

Last Updated- March 01, 2024 | 3:51 PM IST
Delhi AAP govt scheme: Political uproar over AAP government's Mahila Samman and Sanjeevani scheme आप सरकार की महिला सम्मान व संजीवनी योजना पर सियासी बवाल

दिल्ली की अर्थव्यवस्था में वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। वर्ष 2023-24 में चालू व स्थिर मूल्य पर दिल्ली की जीडीपी में वृद्धि दर पिछले साल की तुलना में कम रही। हालांकि दोनों मूल्यों पर जीडीपी में इजाफा हुआ है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है लेकिन आय बढ़ने की दर पिछले वित्त वर्ष से सुस्त रही। दिल्ली सरकार ने आज वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। सरकार सोमवार को बजट पेश करने जा रही है।

वर्ष 2023-24 में कितनी बढ़ी दिल्ली की जीडीपी?

दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2023-24 में चालू कीमतों (current price) पर दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 11,07,746 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो वर्ष 2022-23 की 10,14,688 करोड़ रुपये की जीडीपी से 9.17 फीसदी अधिक है।

वर्ष 2023-24 में जीडीपी में भले ही 9.17 फीसदी इजाफा हुआ हो, लेकिन जीडीपी में यह वृद्धि दर बीते 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

वर्ष 2022-23 में जीडीपी 15.13 फीसदी और वर्ष 2021-22 में 18.41 फीसदी बढ़ी थी, जबकि 2020-21 में कोरोना की वजह से वृद्धि नकारात्मक रही थी। बीते 12 साल में यह तीसरा मौका है, जबकि चालू मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर दहाई अंक से नीचे रहने वाली है।

स्थिर मूल्य पर जीडीपी 7.39 फीसदी बढ़ी, 3 साल में सबसे कम वृद्धि

चालू कीमतों की तरह ही स्थिर मूल्यों (constant price) पर जीडीपी में बढ़ोतरी दर में कमी आई है। वर्ष 2023-24 के दौरान स्थिर मूल्य पर दिल्ली की जीडीपी 7.39 फीसदी बढ़कर 6,72,247 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

वर्ष 2022-23 में स्थिर मूल्य पर जीडीपी में 7.85 फीसदी, वर्ष 2021-22 में 8.76 फीसदी इजाफा हुआ था। इस तरह स्थिर मूल्य पर दिल्ली की जीडीपी में बीते 3 साल के दौरान सबसे कम वृद्धि होने का अनुमान है।

वर्ष 2023-24 में कितनी रही दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय?

दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2023-24 में चालू मूल्य पर दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 7.39 फीसदी बढ़कर 4,61,910 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इससे पहले वाले दो वित्त वर्षों के दौरान प्रति व्यक्ति आय में क्रमश: 14.33 और 16.72 फीसदी इजाफा हुआ था। इस तरह चालू वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से करीब 2.5 गुना अधिक है। वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 1,85,854 रुपये रहने का अनुमान है।

दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण में और क्या रहा खास?

वर्ष 2023-24 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली सरकार के राजस्व अधिशेष में इजाफा हुआ है।

दिल्ली का राजस्व अधिशेष वित्त वर्ष 2022-23 में 14,457 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2021-22 के राजस्व अधिशेष 3,270 करोड़ रुपये से काफी अधिक है।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी का कहना है कि दिल्ली सरकार मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा दे रही है। इसके बावजूद दिल्ली राजस्व अधिशेष के साथ एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

इस सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में कोविड के बाद बेरोजगारी दर में सुधार देखने को मिल रहा है। कोविड के बाद 2020-21 में दिल्ली की बेरोजगारी दर 6.3 फीसदी थी, जो वर्ष 2022-23 में घटकर 1.9 फीसदी रही।

First Published - March 1, 2024 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट