facebookmetapixel
बाजार खुलते ही 10% चढ़ गया ड्रोन कंपनी का शेयर, ₹107 करोड़ के आर्डर से निवेशकों में खरीदने की होड़Saudi Arabia bus accident: मदीना में दर्दनाक बस हादसा! कई भारतीयों के मारे जाने की आशंका; विदेश मंत्री ने जारी किया बयानभारत करेगा पहली बार US से LPG आयात! 2026 की 10% जरूरत एक ही डील में पूरीक्यों बढ़ रही हैं यील्ड और घट रही है लिक्विडिटी? SBI रिपोर्ट ने विस्तार से बतायाSBI अकाउंट हो तो तुरंत पढ़ें! mCASH बंद होने वाला है, बिना रजिस्ट्रेशन पैसे नहीं भेज पाएंगे₹650 डिस्काउंट पर मिलेगा अदाणी का दिग्गज शेयर! 3 किस्तों में पेमेंट, कंपनी ला रही ₹25,000 करोड़ का राइट्स इश्यूछोटी कारों की CAFE छूट पर उलझी इंडस्ट्री; 15 कंपनियों ने कहा ‘ना’, 2 ने कहा ‘हां’Tenneco Clean Air IPO: तगड़े GMP वाले आईपीओ का अलॉटमेंट आज हो सकता है फाइनल, फटाफट चेक करें ऑनलाइन स्टेटसचीनी लोग अब विदेशी लग्जरी क्यों छोड़ रहे हैं? वजह जानकर भारत भी चौंक जाएगाक्रिमिनल केस से लेकर करोड़पतियों तक: बिहार के नए विधानसभा आंकड़े

Dec 2022 IIP Data : दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.3 प्रतिशत पर रही

Last Updated- February 10, 2023 | 7:08 PM IST
industry sector

देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP) की वृद्धि दिसंबर, 2022 में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। नवंबर, 2022 में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, सालाना आधार पर तुलना की जाए, तो औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि बढ़ी है।

दिसंबर, 2021 में औद्योगिक उत्पादन एक प्रतिशत बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले इस क्षेत्र का उत्पादन 0.6 प्रतिशत बढ़ा था। नवंबर, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन 9.8 प्रतिशत बढ़ा। दिसंबर, 2021 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 2.6 प्रतिशत बढ़ा था। बिजली क्षेत्र के उत्पादन 10.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में बिजली उत्पादन की वृद्धि 2.8 प्रतिशत रही थी। उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 7.6 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले समान महीने में इसमें तीन प्रतिशत की गिरावट आई थी।

टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन समीक्षाधीन महीने में 10.4 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले समान महीने में क्षेत्र का उत्पादन 1.9 प्रतिशत घटा था। उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 0.3 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में बुनियादी ढांचा- निर्माण वस्तुओं के उत्पादन में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले यह वृद्धि दो प्रतिशत रही थी। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) में औद्योगिक उत्पादन 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 15.3 प्रतिशत रही थी।

First Published - February 10, 2023 | 6:00 PM IST

संबंधित पोस्ट