facebookmetapixel
Advertisement
सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा अनिवार्यटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़तSEZ इकाइयों को बड़ी राहत की तैयारी, घरेलू बाजार में शुल्क छूट पर सामान बेचने की मिल सकती है मंजूरीकम कर्ज और विदेशी मुद्रा प्रवाह से बॉन्ड बाजार मजबूत, आयातकों की डॉलर मांग से रुपया कमजोर पड़ाIEX को सुप्रीम कोर्ट से झटका, CERC की मार्केट कपलिंग प्रक्रिया पर रोक से इनकार; शेयर 4% फिसलाजेनेरिक दवाओं और नवाचार के बीच संतुलन पर चर्चा, RDP लागू करने की तैयारी में सरकार

गवर्नर की टिप्पणी से बॉन्ड प्रतिफल घटा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:53 AM IST

उदार रुख फिलहाल बरकरार रहने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास के संकेत के बाद बॉन्ड की कीमतों में तेजी दिखी है। दास ने संकेत दिए हैं कि उदार नीतियां लंबे समय तक जारी रहेंगी। दास ने यह भी इशारा किया कि केंद्रीय बैंक अभी महंगाई पर ध्यान नहीं दे रहा है और उसका पूरा जोर आर्थिक वृद्धि तेज करने पर है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ एक खास बातचीत में दास ने कहा, ‘मौद्रिक नीति के स्तर पर जारी उदार उपाय जल्दबाजी में वापस लिए गए तो आर्थिक सुधार की गति फिर थम जाएगी।’ पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल फिसलने के बाद देसी बाजार में भी प्रतिफल में कमी देखी गई। गुरुवार को पांच वर्ष की अवधि के मानक बॉन्ड पर प्रतिफल 9.3 आधार अंक फिसल गया और इसके बाद चार वर्ष की अवधि के बॉन्ड पर भी प्रतिफल 9 आधार अंक कम हो गया। सर्वाधिक कारोबार करने वाले 14 वर्ष के बॉन्ड पर प्रतिफल 5.6 आधार अंक कम होकर 6.729 प्रतिशत रह गया। पिछले दो दिनों में 14 वर्ष की अवधि के बॉन्ड पर प्रतिफल 14 आधार अंक तक लुढ़क चुका है। गुरुवार को 5 वर्ष का ओवरनाइट इंडेक्स स्वैप्स (ओआईएस) 11 आधार अंक कम हो गया। जन स्मॉल फाइनैंस बैंक में ट्रेजरी प्रमुख गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच ब्याज दरें बढऩे की आशंका आरबीआई गवर्नर के बयान के बाद कमजोर हो गई है। 

आरबीआई शुक्रवार को 10 वर्ष की अवधि का नया मानक बॉन्ड जारी करने जा रहा है। प्रतिफल में कमी से आरबीआई को बॉन्ड पर कम ब्याज निर्धारित करने में मदद मिलती है। बाजार यह भी समझ चुका है कि 10 वर्ष की अवधि के बॉन्ड पर ब्याज आरबीआई के नियंत्रण में रहेगा।

Advertisement
First Published - July 8, 2021 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement