facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर के विकास को मंजूरी

Advertisement

परियोजना के फेज 1ए पर काम चल रहा है और 60 प्रतिशत काम हो चुका है और इसे 2025 तक पूरा किए जाने की योजना है।

Last Updated- October 09, 2024 | 11:24 PM IST
National Maritime Heritage Complex

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर (एनएमएचसी) के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस परियोजना का मकसद भारतीय समुद्री धरोहर और इतिहास को प्रदर्शित करना है। अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना पर काम चल रहा है और नियमित रूप से सरकार की ओर से उच्च स्तरीय निगरानी होती है। परियोजना के फेज 1ए पर काम चल रहा है और 60 प्रतिशत काम हो चुका है और इसे 2025 तक पूरा किए जाने की योजना है।

मंत्रिमंडल के एक बयान में कहा गया है, ‘परियोजना के फेज 1ए और 1बी को ईपीसी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है और फेज-2 को जमीन पट्टे पर देकर/पीपीपी के माध्यम से विकसित किया जाएगा, जिससे एनएचएमसी को वैश्विक स्तर का धरोहर संग्रहालय बनाया जा सके।’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एनएमएचसी परियोजना के विकास में लगभग 22,000 नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। इसमें 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार और 7,000 अप्रत्यक्ष रोजगार होंगे। एनएमएचसी की निर्माण योजना प्रसिद्ध वास्तु फर्म हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने तैयार की है।

चरण 1ए का निर्माण कार्य टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा गया है। लाइटहाउस ऐड लाइटशिप महानिदेशालय, लाइटहाउस म्यूजियम के लिए धन मुहैया कराएगा। इस पर काम भी आगामी चरणों में होगा। मास्टरप्लान में भारतीय नौसेना और तटरक्षक दीर्घा भी शामिल है। दूसरे चरण में तटीय राज्यों के मंडप, आतिथ्य क्षेत्र, लोथल शहर से संबंधित मनोरंजन, समुद्री संस्थान और छात्रावास तथा 4 थीम आधारित पार्क होंगे।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement