facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

टीकाकरण में उद्योग जगत से पहल की अपील

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:56 AM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से कोविड-19 टीकाकरणा अभियान में शिरकत कर कारोबार एवं सरकार के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने की अपील की है। गोयल ने आज सीआईआई के सालाना सत्र में कहा कहा कि निजी क्षेत्र के लिए आरक्षित कोविड-19 टीके की खुराक के लगभग एक चौथाई हिस्से का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं कि निजी क्षेत्र के  लिए आरक्षित टीके के कोटे का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है इसलिए उनके लिए 25 प्रतिशत कोटे की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है। गोयल का बयान इसी परिप्रेक्ष्य में आया है। 
सरकार ने 21 जून को संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार सरकार देश में उत्पादित कोविड-19 टीके की कुल खुराक का तीन चौथाई हिस्सा खरीदने की बात कही थी। सरकार ने कहा था कि शेष 25 प्रतिशत हिस्सा निजी अस्पतालों के लिए सीधे उपलब्ध कराया जाएगा। एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार निजी क्षेत्र के लिए आरक्षित हिस्से में 7-9 प्रतिशत हिस्सा वापस ले लेगी। गोयल ने कहा कि देश के लोगों में कौशल विकास के अभियान में उद्योग जगत को अधिक प्रोत्साहनों की मांग करने के बजाय सरकार के उपायों का साथ देना चाहिए।

Advertisement
First Published - August 13, 2021 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement