facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

प्रयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) बरकरार रखने का ऐलान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

देवनहल्ली के नए हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाली बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने आम लोगों के विरोध के बावजूद प्रयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) बरकरार रखने का ऐलान किया है।


बीआईएएल का कहना है कि यह फंड भविष्य में विकास के लिए जरूरी है, जो स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों उडानों पर लागू रहेगा।


वहीं हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एचएआईएल) ने जनता के दबाव को देखते हुए कम खर्च पर चलने वाली घरेलू उड़ानों और सरकारी उड़ानों से यूडीएफ हटा लिया है।


 हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इससे 1000 करोड़ रुपये का बोझ बना रहेगा। बीएआईएल पर यूडीएफ को हटाने के लिए चौतरफा दबाव पड़ रहा है।


खासकर घरेलू सेवाओं को लेकर इसका खासा विरोध हो रहा है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने भी हवाई अड्डा प्राधिकरण को लेवी पर पुनर्विचार करने के लिए पत्र लिखा है।


हालांकि बीएआईएल के सीईओ एल्बर्ट ब्रूनर ने कहा कि कंपनी प्रयोगकर्ता शुल्क हटाने के पक्ष में नहीं है।


उन्होंने कहा, ‘सरकार चाहती है कि हम यूडीएफ पर फिर से विचार करें। लेकिन हमारा विचार है कि यूडीएफ, भविष्य में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए फंड जुटाने के लिए लगाया गया है।


प्रयोगकर्ता शुल्क, टोल की तरह है, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है। हालांकि हमारा विचार है कि शुरुआती दो महीनों के लिए यूडीएफ में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए।’


इस ऑफर के तरह 31 मई तक घरेलू उड़ानों के लिए 240 रुपये और अतिरिक्त कर तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रति यात्री 520 रुपये और अतिरिक्त कर रहेगा।


इसके बाद यह फीस समझौते के मुताबिक घरेलू उड़ानों के लिए 675 रुपये और अतिरिक्त कर तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 955 रुपये और अतिरिक्त कर होगा।


ब्रूनर ने कहा, ‘पूरी दुनिया में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए यूडीएफ एक समान है। हमने घरेलू उड़ानों के लिए यूडीएफ पहले ही कम कर दिया है।’


उन्होंने कहा कि यूडीएफ लगाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। कंपनी को दूसरे चरण के विस्तार के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत होगी, जिसके लिए फंड जरूरी है।

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement