facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

अहलूवालिया ने कहा ‘मत हों निराश’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 AM IST

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने बुधवार को लोगों से कहा कि वे महंगाई की मौजूदा स्थिति से घबराएं नहीं क्योंकि बहुत जल्द उन्हें इससे छुटकारा मिलेगा।


उन्होंने कहा कि महंगाई की दर भले ही 44 हफ्तों के रिकार्ड पर हो मगर उन्हें भरोसा है कि अगस्त-सितंबर तक इसमें सुधार आएगा। राजधानी में एसोचैम के ‘इंडिया इंक विजन 2020’ कार्यक्रम में अहलूवालिया ने कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में 9 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का जो लक्ष्य रखा गया था, उसे हासिल करना अब भी संभव है। 

उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान वित्त वर्ष में आर्थिक विकास की दर 8 फीसदी भी रहती है तो अगले पांच वर्षों के लिए 9 फीसदी का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अहलूवालिया ने हालांकि चेताया कि 2008-09 के दौरान विकास की गाड़ी धीमी रफ्तार से चलेगी। उन्होंने कहा कि कई अध्ययनों ने अनुमान व्यक्त किया है कि 2008-09 में विकास दर 8.5 फीसदी के करीब रहेगी। उन्होंने कहा, ‘हमें इस विकास दर को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।’

अहलूवालिया ने कहा कि 2007-08 के लिए 8.7 फीसदी के अनुमानित विकास दर में कुछ इजाफा होगा। इस भरोसे के पीछे उनका तर्क है कि औद्योगिक उत्पादन के 2007-08 के लिए अनुमानित दर में वृद्धि होगी। विकास को और समग्र बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अहलूवालिया ने कहा कि भले ही विकास के लिए एक अच्छी नीति बना ली जाए पर अगर इसमें समग्र विकास को शामिल नहीं किया जाता है तो ऐसा विकास लंबे समय तक कायम नहीं रह सकता।

आर्थिक विकास की सुस्त दर को वैश्विक मंदी का प्रभाव बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए नीतियों को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन स्वभाविक नहीं है बल्कि, इसके लिए बेहतर योजना और ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - May 21, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement