facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

MBIT Report में खुलासा, 77 करोड़ हो जाएंगे भारत में 5G यूजर्स

Advertisement

एफडब्ल्यूए उपयोगकर्ता अब औसत मोबाइल डेटा उपयोगकर्ता की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग कर रहे हैं।

Last Updated- March 20, 2025 | 5:18 PM IST
टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि...हाई बैंड स्पेक्ट्रम खोलना 5G के लिए नाकाफी, Opening up several high band spectrum not enough for 5G, say telcos

दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने कहा कि भारत में औसत 5जी डेटा खपत प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह 40 जीबी तक पहुंच गयी है। अगले तीन साल में 5जी के कुल ग्राहक आधार के 2.65 गुना बढ़कर करीब 77 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है।

नोकिया की वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड सूचकांक (MBIT) रिपोर्ट के अनुसार, 4जी, 5जी आदि डेटा की खपत मिलकर पांच साल में 19.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 2024 में 27.5 जीबी हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में पूरे भारत में 5जी डेटा उपयोग में सालाना आधार पर तीन गुना की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

नोकिया इंडिया के प्रौद्योगिकी एवं समाधान प्रमुख (मोबाइल नेटवर्क) संदीप सक्सेना ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, ‘‘दिसंबर, 2024 में भारत में प्रति उपयोगकर्ता औसत 5जी डेटा खपत 40 जीबी दर्ज की गई। हमारा अनुमान है कि 5जी उपयोगकर्ता आधार 2024 में 29 करोड़ से बढ़कर 2028 तक लगभग 77 करोड़ हो जाएगा।’’

रिपोर्ट के अनुसार, 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) के निरंतर बढ़ने से डेटा उपयोग में वृद्धि हो रही है। एफडब्ल्यूए उपयोगकर्ता अब औसत मोबाइल डेटा उपयोगकर्ता की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग कर रहे हैं, जो आवासीय तथा व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में नई सेवाओं के दम पर हो रहा है।

सक्सेना ने कहा, ‘‘ भारत में 5जी उपकरण परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है, सक्रिय 5जी उपकरणों की संख्या सालाना आधार पर दोगुनी होकर 2024 में 27.1 करोड़ तक पहुंच गई। इस प्रवृत्ति में तेजी आने आने की उम्मीद है। 2025 में जितने पुराने स्मार्टफोन बदले जाएंगे, उनमें से 90 प्रतिशत 5जी आधारित होंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement