facebookmetapixel
गौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोप

कौन हैं IPL के 16 सालों के इतिहास में पहली महिला नीलामीकर्ता मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर ने IPL में इससे पहले नीलामी का कार्यभार संभालने वाले ह्यू एडमीडेस की जगह ली है जो स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण इस वर्ष नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Last Updated- December 19, 2023 | 6:23 PM IST
Mallika Sagar

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी आज 19 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी प्लेयर्स की बोली करोड़ों में लग रही है, लेकिन इसके बीच एक व्यक्ति पर सबसे नजरें हैं।

दरअसल, यह पहला मौका है जब IPL के 16 सालों के इतिहास में पहली बार नीलामीकर्ता के तौर पर एक महिला नजर आई हैं। इनका नाम मल्लिका सागर हैं। उन्होंने इस बार के ऑक्शन में अपने काम को बखूबी निभाया है।

हालांकि भले ही वह IPL में पहली बार नजर आी हैं, लेकिन मल्लिका सागर इस क्षेत्र में नई नहीं हैं। इससे पहले, वह प्रो-कबड्डी लीग और महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामीकर्ता रही हैं।

मल्लिका सागर ने IPL में इससे पहले नीलामी का कार्यभार संभालने वाले ह्यू एडमीडेस की जगह ली है जो स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण इस वर्ष नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं थे। इससे पहले, ह्यू एडमीडेस, चारू शर्मा और रिचर्ड मैडली IPL नीलामी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

कौन हैं मल्लिका सागर?

48 वर्षीय मल्लिका सागर के पास 25 वर्षों से अधिक का अलग-अलग फील्ड अनुभव है। यह पहली बार है जब वह IPL नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। मल्लिका सागर ने फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज में आर्ट हिस्ट्री में अपनी एजुकेशन पूरी की।

मल्लिका के करियर की शुरुआत क्रिस्टीज़ से हुई, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी हाउस है। वह ब्रांड की पहली भारतीय महिला नीलामीकर्ता बनीं।

यह पहली बार नहीं है जब वह किसी स्पोर्ट्स नीलामी में शामिल हुई हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग के लिए पहली महिला नीलामीकर्ता बनकर वर्ष 2021 में इतिहास रचा और उनकी स्किल ने उन्हें महिला प्रीमियर लीग के दौरान काफी सराहना हासिल करने में मदद की।

IPL 2024 नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सबसे आगे

खबर लिखे जाने तक IPL 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ की रकम के साथ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वैसे गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदने के लिए पूरा जोर लगाया और 24.50 करोड़ तक पीछा भी किया लेकिन आखिर में बाजी KKR ने मारी।

साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस सीजन और IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा। तीसरे नंबर पर सबसे महंगे खिलाड़ी ट्रेविड हेड रहे। हेड को 6.8 करोड़ की रकम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

First Published - December 19, 2023 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट