facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिश

SA vs IND, 1st T20I: संजू सैमसन ने लगाया लगातार दूसरा शतक, डरबन में छक्कों का अंबार

Advertisement

संजू ने केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

Last Updated- November 08, 2024 | 10:07 PM IST
Sanju Samson

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो क्या कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ दिया। यह उनकी दूसरी लगातार शतकीय पारी है, जिससे वह टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

आक्रामक शुरुआत से बनाए रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों खुशी से लबरेज हो गए। उनकी इस पारी ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने

संजू सैमसन अब टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कमाल गुस्ताव मैकॉन, राइली रुसो और फिल सॉल्ट ने किया था।

संजू का 47 गेंदों में शतक

संजू ने केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनकी इस दमदार पारी ने न केवल उन्हें भरोसा दिया बल्कि टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

संजू ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले, राइली रुसो और सूर्यकुमार यादव ने 8-8 छक्के लगाए थे, लेकिन संजू ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement