facebookmetapixel
निफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुखNRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?

Rohit Sharma injury: रोहित शर्मा को बाजू के ऊपरी हिस्से में चोट लगी, होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

रोहित ने 37 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर भारत की आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।

Last Updated- June 05, 2024 | 11:13 PM IST
Rohit Sharma- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गेंद से बाजू के ऊपरी हिस्से में चोट लगी और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। रोहित ने 37 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर भारत की आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्हें नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर चोट लगी। वह दसवें ओवर की आखिरी गेंद के बाद भारतीय टीम के फिजियो के साथ मैदान से चले गए। असमान उछाल वाली पिच पर लगी चोट के बारे में तफ्सील से जानकारी की प्रतीक्षा है।

बाद में 11वें ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत को भी कोहनी में चोट लगी और गेंदबाज लिटिल ही थे। फिजियो से उपचार कराने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और छक्का लगाकर जीत दिलाई।

First Published - June 5, 2024 | 11:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट