facebookmetapixel
Advertisement
AI से अभी तक नौकरियों का नुकसान नहीं, युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होने के संकेत: Anthropicबचत से निवेश तक: 38% महिलाएं हर हफ्ते करती हैं UPI पेमेंट, 71% खुद संभाल रहीं बैंक खातेक्या Jio के IPO के लिए करना होगा और इंतजार? नोटिफिकेशन में देरी से अब लिस्टिंग को लेकर बढ़ा सस्पेंसगैजेट्स से ग्रॉसरी तक किस्तों पर? कहीं ‘बाय नाउ पे लेटर’ व EMI आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम तो नहीं छीन रहाMarket This Week: मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी-सेंसेक्स 3% टूटे; निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ डूबेम्युचुअल फंड से लेकर शेयर बाजार तक: फाइनेंस की दुनिया में सबसे तेजी से उभरती ताकत बन रहीं महिलाएंटैक्स बचाने का आखिरी मौका: 31 मार्च से पहले इन स्मार्ट तरीकों से घटाएं अपनी टैक्स लायबिलिटी₹250 से नीचे का इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट शेयर दे सकता है 40% रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- पंखों की मांग बनेगी बड़ा ट्रिगर₹1500 तक जा सकता है TATA का ये शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- नई केटेगरी में बिजनेस बढ़ाने से मिलेगा फायदाMiddle East conflict: रिलायंस को फायदा, तेल और गैस कंपनियों पर दबाव

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे आज, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मैच?

Advertisement

रोहित शर्मा, शुबमन गिल और विराट कोहली के साथ भारत की टॉप आर्डर की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत है। साथ ही श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हो रही है।

Last Updated- August 02, 2024 | 11:24 AM IST
कब, कहां और किन टीमों के साथ होंगी टीम इंडिया की अगली सीरीज, यहां देखें साल 2024 का पूरा शेड्यूल When, where and with which teams will be Team India's next series, see the complete schedule for the year 2024 here

IND vs SL 1st ODI Today: श्रीलंकाई टीम का T20 सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर सूपड़ा साफ़ करने बाद भारतीय टीम का ध्यान अब वनडे सीरीज पर होगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नेतृत्व में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। श्रीलंका टी20 सीरीज़ में अपने प्रदर्शन से पॉजिटिव पहलुओं को लेगा और वनडे सीरीज़ में भारत को चुनौती देना चाहेगा।

रोहित शर्मा, शुबमन गिल और विराट कोहली के साथ भारत की टॉप आर्डर की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत है। साथ ही श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हो रही है।

ऋषभ पंत लाइन-अप में और अधिक मजबूती देने के लिए मौजूद हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत शिवम दुबे या रियान पराग को शामिल करता है या नहीं। क्योंकि अगर भारत इनको प्लेइंग 11 में शामिल करता है तो टीम को गेंदबाजी के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

India vs Sri Lanka: पिच रिपोर्ट

प्रेमदासा की पिच पर स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है। हालांकि, पारी की शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों प्रभावी हो सकते हैं। पिछले 5 सालों में इस मैदान पर 82% टीमों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

कब और कहां देखें भारत vs श्रीलंका का वनडे मैच

-भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे कब शुरू होगा ?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच भारतीय समयानुसार 2:30 बजे शुरू होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच कौन से TV चैनल/ऐप पर दिखाया जाएगा ?

फैन्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) भारत और श्रीलंका के बीच का लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं। जबकि ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर दिखाई जाएगी।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement