facebookmetapixel
Advertisement
The Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाईSilver ETF FOF: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें चांदी में निवेश, मिराए एसेट का नया फंड लॉन्च

IND vs BAN 1st Test: जानें कब और कहां देखें भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला

Advertisement

भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण जनवरी-फरवरी में घरेलू सत्र से चूकने के बाद टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

Last Updated- September 16, 2024 | 2:01 PM IST
Ind Vs Bangladesh Test Match

IND vs BAN 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ अपने घरेलू सत्र को फिर से शुरू करेगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज होगी, जिसमें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी शामिल होंगे।

भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण जनवरी-फरवरी में घरेलू सत्र से चूकने के बाद टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान को हराने के बाद बांग्लादेश का आत्मविश्वास ऊंचा है और उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच जीतना होगा। बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में आज तक भारत को नहीं हराया है।

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट वेन्यू

1.एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

2. ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर

भारत vs बांग्लादेश टीमें

बांग्लादेश के पहले टेस्ट के लिए भारत की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल ,कुलदीप यादव,मो. सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, यश दयाल।

भारत टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की पूरी टीम: नजमुल हुसैन शान्तो, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक।

-भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कब शुरू होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू होगा।

-भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

-IND vs BAN टेस्ट का टॉस कितने बजे होगा?

भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे है।

-भारत में कौन से टीवी चैनल भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट करेंगे?

भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगा।

-भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

फैन्स जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज को लुफ्त उठा सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement