facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Zomato, McDonald को वेज की जगह पर नॉनवेज खाना डिलिवर करना पड़ा महंगा, लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

जोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

Last Updated- October 13, 2023 | 10:59 PM IST
Zomato

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाला मंच जोमैटो (Zomato) और रेस्तरां भागीदार मैकडॉनल्ड्स (McDonald) पर वेज भोजन की जगह नॉनवेज  भोजन की कथित गलत डिलिवरी के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जोधपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच ने दोनों पर यह जुर्माना लगाया।

जोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। कंपनी ने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच (द्वितीय) जोधपुर ने जोमैटो और रेस्तरां भागीदार मैकडॉनल्ड्स पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के उल्लंघन को लेकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही मुकदमे की लागत के रूप में 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

जुर्माना संयुक्त रूप से भरने का आदेश

मैकडॉनल्ड्स के जरिए इस ऑर्डर की डिलिवरी की गयी थी। उपभोक्ता अदालत ने कहा कि मौद्रिक जुर्माना और मुकदमे की लागत जोमैटो और मैकडॉनल्ड्स को संयुक्त रूप से अदा करना है।

जोमैटो ने कहा कि वह वकीलों की सलाह पर आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने कहा, ‘‘मौजूदा मामला शाकाहारी खाना के स्थान पर मांसाहारी भोजन की कथित रूप से गलत डिलीवरी से संबंधित है।’’

जोमैटो के अनुसार ग्राहकों और कंपनी के बीच संबंधों को तय करने वाली जो सेवा शर्तें हैं, उसमें साफ है कि वह (जोमैटो) केवल खाने के सामान की बिक्री के लिए एक सुविधा प्रदान करने वाला मंच है। सेवा में किसी भी कमी, ऑर्डर की गलत डिलीवरी और गुणवत्ता के लिए रेस्तरां भागीदार जिम्मेदार है।

First Published - October 13, 2023 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट