facebookmetapixel
Advertisement
UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत का ऐलान, अपनी आधी संपत्ति को करेंगे दान

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 5:16 PM IST
Zerodha co-founder Nikhil Kamath

स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत ने Bill Gates, Melinda French Gates और Warren Buffett द्वारा 2010 में शुरू की गई एक पहल, The Giving Pledge के साथ जुड़ने का ऐलान किया है।

इस मुहिम के जरिए, देश के सबसे युवा अरबपति बनने के बाद कामत ने अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा दान में देनी की घोषणा की है। अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलकेणि के बाद, निखिल कामत इस समुदाय में शामिल होने वाले चौथे भारतीय हैं।

कामत ने कहा, ‘अपनी कम उम्र के बावजूद, मैं दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हूं।’ उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सोशल जस्टिस को बढ़ावा देने का फाउंडेशन का लक्ष्य मेरे नैतिक सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप है।

निखिल कामत की जीवनी के अनुसार, उन्होंने 17 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और शेयर बाजारों ने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस क्षेत्र में कामत ने 18 से 19 साल तक काम किया है।

36 साल के कामत का दावा है कि निवेश उनकी क्षमता का प्राथमिक क्षेत्र है, और उनका अधिकतर समय पब्लिक और प्राइवेट मार्केट में निवेश पर विचार करने में जाता है।

Zerodha को कब किया था शुरू?

निखिल कामत ने साल 2010 में अपने भाई नितिन कामत के साथ मिलकर Zerodha ब्रोकरेज फर्म की शुरुआत की थी। कुछ दिन पहले द गिविंग प्लेज की 13वीं मीटिंग हुई थी, जिसमें निखिल कामत का ग्रुप में स्वागत किया गया था।

बता दें कि द गिविंग प्लेज मुहिम में 29 देशों के 241 फिलैंथ्रोपिस्ट शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है दुनिया में आर्थिक समानता कायम रखना और दुनिया के अधिक से अधिक रईस कारोबारियों को इस ग्रुप में अपने साथ जोड़ना।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement