facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

Zepto ने दीवाली पर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, सप्ताह के दौरान हर रोज 20 लाख ऑर्डर पूरे किए

दीवाली से पहले इस प्लेटफॉर्म ने 18 अक्टूबर को 20.1 लाख, 19 अक्टूबर को 23.7 लाख और 20 अक्टूबर को 21.3 लाख ऑर्डर दर्ज किए।

Last Updated- October 30, 2025 | 10:35 PM IST
Zepto

क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न जेप्टो ने दीवाली सप्ताह के दौरान हर रोज 20 लाख से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए। जेप्टो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित पालिचा के अनुसार कंपनी ने सभी व्यस्त दिनों में अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत अधिक ऑर्डर भी आपूर्ति किए।

शीर्ष अधिकारी के अनुसार इससे पहले कंपनी के ऑर्डर की संख्या कभी भी 20 लाख प्रतिदिन के पार नहीं गई थी। दीवाली से पहले इस प्लेटफॉर्म ने 18 अक्टूबर को 20.1 लाख, 19 अक्टूबर को 23.7 लाख और 20 अक्टूबर को 21.3 लाख ऑर्डर दर्ज किए।

पालिचा ने कहा, ‘इस दीवाली, हमने लगातार सभी सबसे व्यस्त दिनों में अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत अधिक दैनिक ऑर्डर पूरे किए, जबकि प्रति ऑर्डर का एब्सोल्यूट कैश बर्न काफी कम बनाए रखा। हमारी तरक्की हमें लगातार कई तिमाहियों में 20 प्रतिशत से ज्यादा ऑर्डर वॉल्यूम वृद्धि देने में आत्मविश्वास देती है। साथ ही एबिटा, ऑपरेटिंग कैश फ्लो और फ्री कैश फ्लो में लगातार सुधार हो रहा है।’

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार इस समय इटर्नल का ब्लिंकइट क्विक कॉमर्स बाजार में सबसे आगे है। इसके बाद जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट का नंबर है। हालांकि इंस्टामार्ट ने व्यापक बिक्री का आंकड़ा साझा नहीं किया है, लेकिन इसने धनतेरस के दौरान सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री में पांच गुना वृद्धि दर्ज करने की बात कही थी, जो साल-दर-साल की मांग में भारी उछाल को दर्शाता है।

इसके अलावा, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिगबास्केट ने दीवाली सीजन के दौरान जबरदस्त बिक्री दर्ज की है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आपूर्ति में साल-दर-साल 500 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसमें भी सबसे ज्यादा बिक्री आईफोन की रही। फ्लिपकार्ट मिनट्स ने भी त्योहारी सीजन में साप्ताहिक ऑर्डर में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की है, जिसमें त्योहारी सप्ताह (18-22 अक्टूबर) के बीच 19.37 लाख से ज्यादा विशेष ऑर्डर दिए गए।

First Published - October 30, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट