facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

BSNL की 4G सेवाओं के लिए काम तेजी से जारी: संचार राज्यमंत्री

Last Updated- May 09, 2023 | 4:00 PM IST
BSNL

संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) 4जी सेवाएं देने की तैयारी में है और इन सेवाओं को जल्द-से-जल्द ग्राहकों तक पहुंचाने के लिये काम तेजी से जारी है।

मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक सेवाप्रदाता के रूप में सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ भागीदारी पर गौर कर रहा है। अवांछित कॉल के बारे में मंत्री ने कहा कि इसके समाधान के लिये कदम उठाये जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि 4जी पर काम जारी है और सरकार जल्द-से-जल्द सेवाएं शुरू करने को लेकर गंभीर है। मंत्रियों के समूह के एक लाख 4जी उपकरण लगाये जाने को मंजूरी दिये जाने के साथ उन्होंने यह बात कही है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल स्वदेशी 4जी प्रौद्योगिकी लेकर आ रही है, जिसमें कुछ समय लगेगा। लेकिन दूरसंचार निगम अब ग्राहकों को यह सेवा उपलब्ध कराने के लिये सक्रियता के साथ कदम उठा रहा है। मंत्री ने लॉजिस्टिक सेवाओं के लिये भारतीय डाक, व्यापारियों के संगठन कैट और तृप्ता टेक्नोलॉजीज के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा के लिये आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘समझौता ज्ञापन भारतीय डाक के विशाल नेटवर्क के साथ छोटे कारोबारियों के लिये माल की डिलिवरी को सुगम बनाएगा।’’ चौहान ने देश में 5जी के क्रियान्वयन की गति को लेकर भी संतोष जताया।

ये भी पढ़ें: अब लोकल भाषाओं में बोलकर होगी बुकिंग, MakeMyTrip ने किया Microsoft के साथ समझौता

First Published - May 9, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट