facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

WhatsApp ने कन्फर्म किया एडिट मैसेज फीचर, जानें कैसे करता है काम

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 8:37 PM IST
WhatsApp new feature

Android के साथ-साथ iOS पर कुछ सुपर पर्सनल चैट को लॉक करने वाले फीचर को लाने के बाद WhatsApp एक और बड़ा अपडेट जारी करने के लिए तैयार है। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से पुष्टि की है कि नया एडिट मैसेज फीचर जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा। व्हाट्सएप ने फीचर के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो दिखाता है कि यूजर्स जल्द ही अपने संदेशों को एडिट कर पाएंगे।

इसके अलावा, आधिकारिक वीडियो में यह नहीं बताया गया है कि यह एडिट मैसेज विकल्प कैसे काम करेगा, लेकिन WABetaInfo ने इसका विवरण दिया है क्योंकि यह फीचर ऐप के बीटा वर्जन में उपलब्ध है। लोगों को किसी भी संदेश को एडिट करने के लिए केवल 15 मिनट का समय मिलेगा और एक बार प्रदान की गई समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद, आप कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।

फीचर लोगों को गलती से गलत संदेश भेजने से होने वाली शर्मिंदगी से बचाने के लिए है। कई बार होता है कि मोबाइल कीवर्ड आपके मैसेज को कुछ का कुछ बना देता है और गलती से आप उस संदेश को भेज भी देते हैं लेकिन भेजने के बाद आपको एहसास होता है कि आपने तो गलत संदेश भेज दिया। कई बार ऐसे में लोगों को शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। गौर करने वाली बात है कि वॉट्सऐप पहले से ही आपको मैसेज डिलीट करने का ऑप्शन देता है, लेकिन फिर आपको दोबारा मैसेज टाइप करना होता है। नया अपडेट आपको संदेश को सही करने और समय बचाने में मदद करेगा।

ऐप के बीटा वर्शन के अनुसार, एक बार जब आप किसी को संदेश भेजते हैं, तो व्हाट्सएप आपको 15 मिनट की विंडो अनडू या एडिट करने के लिए देगा। आपतको केवल उस मैसेज को लंबे समय तक दबाना होगा जिसे आप एडिट करना चाहते हैं। किसी संदेश को लंबे समय तक दबाए रखने के बाद, व्हाट्सएप “मैसेज एडिट” विकल्प डिस्प्ले करेगा और आप अपना टेक्सट मैसेज बदलने के लिए उस पर टैप कर सकते हैं। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो ऐप आपको मैसेज अपडेट करने देने के लिए एक नई विंडो खोलता है।

व्हाट्सएप जल्द ही प्लेटफॉर्म पर नया एडिट मैसेज फीचर जारी करेगा। कंपनी ने अभी इस अपडेट के आने का टीज़र जारी किया है और यह खुलासा नहीं किया है कि यह सभी के लिए कब उपलब्ध होगा। टीज़र का कहना है कि यह जल्द ही उपलब्ध होगा। यह फीचर Android और iOS के बीटा संस्करण में पहले से ही उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement