facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

सैटेलाइट संचार कंपनियों संग चर्चा जारी: वोडाफोन आइडिया

Advertisement

स्टारलिंक सैटकॉम कंपनी स्पेसएक्स द्वारा संचालित 7,000 से अधिक लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) उपग्रहों के समूह के माध्यम से 100 से अधिक देशों में सैटकॉम सेवाएं मुहैया कराती है।

Last Updated- March 19, 2025 | 10:49 PM IST
Vodafone-idea share price

वोडाफोन आइडिया (वी) ने बुधवार को कहा कि वह अपनी दूरसंचार सेवआों के विस्तार के लिए एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक समेत कई सैटेलाइट संचार कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में कहा, ‘कंपनी अपने कारोबार के दौरान सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने और दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के लिए विभिन्न पक्षों के साथ कई पहलों और साझेदारियों की संभावना तलाशती रहती है। कंपनी स्टारलिंक सहित विभिन्न सैटकॉम प्रदाताओं के साथ महत्त्वपूर्ण बातचीत कर रही है।’

इस सप्ताह के शुरू में बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में ‘वी’ के मुख्य टेक्नोलॉजी अधिकारी (सीटीओ) जगबीर सिंह ने कहा था कि दूरसंचार कंपनी भागीदारों के साथ बातचीत कर रही है और सही समय पर इससे संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।

पिछले सप्ताह दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अमेरिकी टेक अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। स्टारलिंक सैटकॉम कंपनी स्पेसएक्स द्वारा संचालित 7,000 से अधिक लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) उपग्रहों के समूह के माध्यम से 100 से अधिक देशों में सैटकॉम सेवाएं मुहैया कराती है।

इन कंपनियों ने मुख्य तौर पर भारत में एयरटेल और जियो ग्राहकों के लिए स्टारलिंक के उपकरण और सेवाओं के वितरण पर जोर दिया है। स्टारलिंक ने नवंबर 2022 में ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) सर्विस लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और 2021 में भारत में प्री-बुकिंग चैनल खोले थे। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो की सैटेलाइट शाखा जियो स्पेस लिमिटेड को भारत में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए जरूरी ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विसेज (जीएमपीसीएस) लाइसेंस पहले ही मुहैया करा दिए हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement