facebookmetapixel
Advertisement
देश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! Sensex ऊपरी स्तर से फिसला, Nifty 23,900 के करीब; Eicher Motors, Tata Consumer टूटेVedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?

विस्तारा को अभी रकम की जरूरत नहीं

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 9:49 PM IST
Vistara

विस्तारा के मुख्य कार्याधिकारी विनोद कन्नन ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन का कैश फ्लो मजबूत स्थिति में है और उसे अगले 6 महीने तक प्रवर्तकों से नई पूंजी लेने की जरूरत नहीं है।

टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तारा ने क्षमता विस्तार, ऊंची किराया दरों और राजस्व वृद्धि की मदद से दिसंबर तिमाही में पहली बार मुनाफे का स्वाद चखा है। इस एयरलाइन ने वर्ष 2015 में अपना परिचालन शुरू किया था।

कन्नन ने एयरलाइन के लिए कोष जरूरत के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘हम स्वयं कोष की व्यवस्था कर सकते हैं।’

ईंधन कीमतें दिसंबर से घटी हैं और अमेरिकी डॉलर के मुकाबला रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि मांग और प्रतिफल में नरमी आने का अनुमान है, क्योंकि जनवरी-मार्च को हवाई यात्रा के लिए मुख्य तौर पर कमजोर तिमाही माना जाता है।

विस्तारा के प्रबंधन का मानना है कि ईंधन कीमतें नरम बनी रहेंगी और तिमाही तथा पूरे वर्ष के आधार पर एबिटा और किराये के मोर्चे पर एयरलाइन मुनाफे में बनी रहेगी।

विस्तारा के बेड़े में फिलहाल 53 विमान हैं और वह कैलेंडर वर्ष 2023 में सात अन्य विमान शामिल करेगी। इनमें बोइंग 787 और एयरबस ए320 विमान भी शामिल होंगे। वर्ष 2024 के अंत तक, एयरलाइन के बेड़े में करीब 70 विमान होंगे।

एयरलाइन मुंबई से अपनी परिचालन क्षमता बढ़ा रही है। मौजूदा समय में मुंबई से उसकी 50 से ज्यादा दैनिक उड़ानें संचालित की जाती हैं। एयरलाइन अपने यूरोपीय परिचालन को भी मुंबई से जोड़ने पर भी विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement