facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावटकारों की मांग थमेगी नहीं! FY27 में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी में ऑटो कंपनियांमिड और स्मॉलकैप में मुनाफा या खतरा? जानें क्यों एक्सपर्ट कह रहे हैं ‘सबर रखो’Stock Market Today: ट्रंप की नई चेतावनी के बाद एशियाई बाजार लाल निशान में, बाजार में आज दिख सकती है बड़ी हलचल20 राज्यों ने खर्च किया पूंजीगत बजट का 77%, कई राज्य पीछेदिल्ली-मुंबई नहीं, अब छोटे शहरों में भी मिलेगा कैंसर का आधुनिक इलाजमुथूट फिनकॉर्प की 4,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की योजना, शेयर विभाजन को दी मंजूरीLIC अब भी सबसे बड़ी निवेशक, लेकिन दबाव बढ़ाचांदी आयात पाबंदी के बाद Silver ETF में आने वाला है बड़ा उछाल?AI Patents: 150 एक्सपर्ट्स की टीम के दम पर LTTS बनाएगी AI साम्राज्य

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब IT सेक्टर पर! HCLTech में WFH शुरू

Advertisement

चेन्नई सेंटर की कैंटीन में एलपीजी सिलिंडर की कमी के बाद दो दिन घर से काम की इजाजत

Last Updated- March 13, 2026 | 9:51 AM IST
HCLTech

आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एचसीएलटेक ने अपने चेन्नई सेंटर के कर्मचारियों को गुरुवार और शुक्रवार को घर से काम (वर्क फ्राम होम) की अनुमति दे दी, क्योंकि उसके कैंटीनों में एलपीजी सिलिंडरों की कमी हो गई थी। इस कारण खाना पकाने में दिक्कत हो रही है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। राजस्व के मामले में भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने नोएडा, लखनऊ, बेंगलूरु या हैदराबाद के अपने परिसरों में किल्लत का कोई असर महसूस नहीं किया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण देश में वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों की कमी से प्रभावित होने वाली एचसीएलटेक दूसरी आईटी कंपनी बन गई है।

इन्फोसिस ने बुधवार को बेंगलूरु, पुणे और चेन्नई स्थित अपने डिलिवरी सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों को सूचित किया कि गुरुवार से फूड कोर्ट का काम कम हो जाएगा। उसने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, ‘कुछ सुविधाएं सीमित कर दी जाएंगी, जिनमें अगली सूचना तक लाइव काउंटर (ताजा भोजन) का विकल्प बंद करना शामिल है।’

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने कहा कि उसके सभी परिसर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। अमेरिका की एचटीसी ग्लोबल सर्विसेज ने भी अपने कर्मियों को भेजी जानकारी में कहा है कि चेन्नई, बेंगलूरु और हैदराबाद में उसकी कैंटीन सेवाएं गुरुवार को रोक दी गईं और हालात सामान्य हो जाने तक पैक्ड स्नैक की ही पेशकश की जाएगी।

(शिवानी शिंदे के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement