facebookmetapixel
Advertisement
FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

upGrad के रॉनी स्क्रूवाला ने दिया बयान, कहा- Byju’s की हालत के लिए रवींद्रन और निवेशक जिम्मेदार

Advertisement

हाल में बैजूस को मूल्यांकन में कटौती, कॉरपोरेट प्रशासन संबंधी खामियों और रकम जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

Last Updated- February 14, 2024 | 11:00 PM IST
Byju's

एडटेक प्लेटफॉर्म अपग्रेड के कार्यकारी चेयरमैन और सह-संस्थापक रॉनी स्क्रूवाला ने कहा है कि बैजूस की मौजूदा दुर्दशा के लिए उसके मुख्य कार्या​धिकारी और सह-संस्थापक बैजू रवींद्रन और इसके 51 निवेशक जिम्मेदार हैं। गुरुग्राम में एएसयू+जीएसवी ऐंड एमेरिटस समिट के दूसरे संस्करण में उन्होंने कहा कि ‘एक मछली की वजह से पूरा तालाब गंदा नहीं होना चाहिए’ यानी उसका असर पूरे एडटेक क्षेत्र पर नहीं पड़ना चाहिए।

हाल में बैजूस को मूल्यांकन में कटौती, कॉरपोरेट प्रशासन संबंधी खामियों और रकम जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। स्क्रूवाला, जो स्वयं कई उद्यमों में हाथ आजमा चुके हैं और निवेशक भी हैं, एडटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बैजूस के मुखर आलोचक रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक हालिया पोस्ट में उन्होंने रवींद्रन को हटाने के लिए असाधारण आम बैठक बुलाने के बैजूस के शेयरधारकों के फैसले का समर्थन किया था। स्क्रूवाला ने दावा किया है कि ऐसे मामलों को न होने देने के लिए निदेशक मंडल के सदस्यों और निवेशकों को सक्रिय होने और सही प्रश्न पूछने की जरूरत है।

उन्होंने कहा ‘चार अरब डॉलर में 10 करोड़ का निवेश करने के बाद कोई भी सवाल पूछना क्यों बंद कर करेगा? आपको ऐसा करने का अधिकार है। ठीक उन्हीं कंपनियों में अगर लोगों ने चार साल पहले वे सवाल पूछे होते, जो वे अब पूछने लगे हैं, तो फिर मामला काफी अलग होता। शायद उसने (बैजूस ने) वह चार अरब डॉलर भी नहीं जुटाए होते, जो उसने जुटाए।’

उन्होंने निवेशकों और निदेशक मंडल के सदस्यों से अपनी जिम्मेदारी निभाने, सही सवाल पूछने और अपने निवेश की रक्षा करने का आग्रह किया।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement