कंपनियां

Universal Vulkaan अगले तीन वर्षों में भारत में 30 लियोनार्डो हेलीकॉप्टर करेगा पेश

दिल्ली स्थित यह कंपनी अगले तीन वर्षों में कुल 30 हेलीकॉप्टर लाएगी, जिनमें 16 नए और 14 पहले इस्तेमाल किए गए होंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 29, 2024 | 10:52 AM IST

यूनिवर्सल वल्कन एविएशन (Universal Vulkaan) भारतीय बाजार विस्तार के लिए तैयार है और अगले तीन साल में देश में 30 लियोनार्डो हेलीकॉप्टर लाएगी। यूनिवर्सल वल्कन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (यूवीए) इटली स्थित लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स की भारत में वितरक है।

दिल्ली स्थित यह कंपनी अगले तीन वर्षों में कुल 30 हेलीकॉप्टर लाएगी, जिनमें 16 नए और 14 पहले इस्तेमाल किए गए होंगे। यूवीए के बिक्री निदेशक करण सेठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वर्तमान भारतीय बाजार विस्तार के लिए तैयार है और एकल तथा दोहरे इंजन दोनों में उसका उत्पाद खंड फलता-फूलता रहेगा।

यूवीए के साझेदार हरिंदर जीत सिंह कम्मार ने कहा कि शीघ्र ही पेश किए जाने वाला एडब्ल्यू09 मॉडल एकल इंजन वाले भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी मॉडल साबित होगा। इसका उद्देश्य अपनी कुशल वितरण प्रक्रिया के साथ शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित करना है।

First Published : May 29, 2024 | 10:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)