facebookmetapixel
Advertisement
एक साल में 52% की गिरावट, अब ₹1,303 करोड़ का ऑर्डर मिलने से फोकस में KEC Internationalइलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीAI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौका

ग्रामीण बिक्री में आ रहा है सुधार: यूनिलीवर

Advertisement

अप्रैल-जून तिमाही में, एचयूएल ने 3 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- July 25, 2023 | 11:27 PM IST
HUL will buy skincare brand Minimalist, the deal will be for around Rs 3,000 crore स्किनकेयर ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL, करीब 3,000 करोड़ रुपये में होगा सौदा

यूनिलीवर ने जून तिमाही के नतीजे पेश करने के बाद अपने निवेशकों को बताया कि भारतीय बाजार के मूल्य में वृद्धि बरकरार रहेगी और पिछले तीन महीनों के दौरान ग्रामीण बिक्री में कुछ सुधार आया है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी ग्रीम पिकेथली ने नतीजों की घोषणा के बाद निवेशकों को बताया, ‘हमारा मानना है कि द​क्षिणपूर्व ए​शिया (खासकर द​क्षिण ए​शिया और भारत में) कीमत और बिक्री के बीच अच्छा संतुलन बनाएगा।’

लेकिन उनका यह भी मानना है कि उपभोक्ताओं ने कुछ कम खरीदारी की है। पिकेथली ने कहा, ‘भारतीय उपभोक्ता कुछ कम खरीदारी कर रहे हैं और यूनिलीवर पर भी इसका असर पड़ा है। लेकिन मेरा मानना है कि हम मुद्रास्फीति आधारित कीमत प्रतिस्पर्धी परिवेश का सामना करने में सफल रहे हैं।’

अप्रैल-जून तिमाही में, एचयूएल ने 3 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का व्यवसाय कीमत और बिक्री के मजबूत संतुलन की मदद से 9.1 प्रतिशत तक बढ़ा। उन्होंने कहा, ‘भारत में वृद्धि प्रतिस्पर्धी बनी हुई है और जब सभी व्यावसायिक समूहों ने तेजी दर्ज की है, हमने भारत में होम केयर सेगमेंट से मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है।’

वै​श्विक उपभोक्ता दिग्गज का मानना है कि भारत व्यापक स्तर पर स्थानीय प्रतिस्पर्धा है और मूल्य निर्धारण प्रत्यक्ष तौर पर जिंस कीमतों से जुड़ा है। इसलिए जैसे ही ​जिंस कीमतें गिरती हैं, यह माना जाता है कि मूल्य निर्धारण नीचे की ओर समायोजित होगा।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement