facebookmetapixel
Advertisement
E20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेश

Udaan ने जुटाए 7.5 करोड़ डॉलर

Advertisement

बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी का 1.8 अरब डॉलर मूल्यांकन बरकरार, ग्राहक अनुभव और आपूर्ति श्रृंखला सुधारने पर फोकस

Last Updated- February 17, 2025 | 10:24 PM IST
Udaan

देश की सबसे बड़ी बिजनेस-टु-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान ने सीरीज जी के तहत 7.5 करोड़ डॉलर की इक्विटी राशि जुटाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उड़ान के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी वैभव गुप्ता ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रकम जुटाने की इस कवायद के बारे में सूचित किया। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अगली तिमाही में संभावित निवेशकों से 2.5 करोड़ डॉलर का एक और इक्विटी दौर पूरा करने के लिए बातचीत कर रही है जो काफी आगे बढ़ चुकी है।

एमऐंडजी पीएलसी की अगुआई में रकम जुटाने के इस दौर में मौजूदा निवेशकों की भी जोरदार हिस्सेदारी रही। इनमें लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स भी शामिल थी। रकम जुटाने के पिछले दौर में उड़ान ने दिसंबर 2023 में 34 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई थी। कंपनी का मूल्यांकन करीब 1.8 अरब डॉलर के स्तर पर बरकरार है।

सूत्रों के अनुसार उड़ान इस रकम का इस्तेमाल ग्राहक अनुभव को और बेहतर करने, बाजार में पैठ बढ़ाने, रणनीतिक विक्रेता साझेदारियों को मजबूत करने तथा आपूर्ति श्रृंखला और क्रेडिट में दीर्घकालिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करने की योजना बना रही है। खबर लिखे जाने तक उड़ान ने पूछे गए सवाल का जवाब नहीं मिला। उड़ान ने एमऐंडजी पीएलसी, लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और डीएसटी ग्लोबल जैसे निवेशकों से कुल 1.88 अरब डॉलर की रकम जुटाई है।

यह रकम ऐसे समय में जुटाई गई है, जब उड़ान को हाल में राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) से अपनी आंतरिक कॉर्पोरेट पुनर्गठन योजना की मंजूरी मिली है। जानकार सूत्रों के अनुसार एक कंपनी में एकीकरण करने से उड़ान की स्फूर्ति तेज होगी और रकम जुटाने के विभिन्न विकल्प प्रशस्त होंगे।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement