facebookmetapixel
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंचीआनंद राठी का बड़ा खुलासा: पुणे के ग्राहक के डीमैट खाते से 13 करोड़ रुपये के शेयर की हुई चोरीAdani Group का विदर्भ में बड़ा दांव, कंपनी ने ₹70,000 करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्यमहिंद्रा का नागपुर में मेगा दांव: ₹15,000 करोड़ के निवेश से बनेगी देश की सबसे बड़ी एकीकृत यूनिटनितिन गडकरी का विजन: 2027 तक ₹3.09 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी देश की सड़कों की तस्वीरIndia-US Trade Deal: डीडीजीएस और सोयाबीन तेल पर शुल्क कटौती से बढ़ी घरेलू उद्योग की चिंता

आर्चीज, डब्ल्यूएच स्मिथ, हैम्लीज जैसे ब्रांडों के स्टोर से जब्त हुए खिलौने

Last Updated- January 12, 2023 | 9:20 PM IST

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा देश भर में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के दौरान हैम्लीज, आर्चीज और डब्ल्यूएच स्मिथ सहित कुछ ब्रांडों के आउटलेट्स पर छापे मारे गए।

छापेमारी के दौरान हैम्लीज के आउटलेट से 249 खिलौने जब्त किए गए, जो रिलायंस इंड्स्टीज का खिलौना ब्रांड है। आर्चीज के स्टोर से करीब 118 और डब्ल्यूएच स्मिथ के स्टोर्स से करीब 65 खिलौने जब्त किए गए हैं।

बीते एक माह के दौरान देशभर में हैम्लीज, डब्ल्यूएच स्मिथ और आर्चीज समेत प्रमुख खुदरा स्टोरों से 18,600 खिलौने जब्त किए गए हैं, जिन पर भारतीय मानक ब्यूरो का निशान नहीं था। ये खिलौने देशभर में मॉल और हवाई अड्डों पर स्थित स्टोरों से जब्त किए गए हैं। जिन शहरों में छापे मारे गए, उनमें अंबाला, देहरादून, पश्चिम बंगाल, सूरत, वडोदरा, जम्मू और मदुरै शामिल हैं।

इस बीच उपभोक्ता संरक्षण नियामक CCPA ने प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को खिलौनों में गुणवत्ता नियंत्रण के कथित उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने एक जनवरी, 2021 से खिलौनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सुरक्षा नियमों के अनुपालन को अनिवार्य कर दिया है।

BIS के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा, ‘हमें घरेलू विनिर्माताओं से शिकायतें मिली थीं कि ऐसे खिलौनों की बिक्री की जा रही है जो बीआईएस मानकों पर खरे नहीं उतरते। हमने बीते एक महीने में 44 छापे मारे और प्रमुख खुदरा स्टोरों से 18,600 खिलौने जब्त किए।’

उन्होंने बताया ये छापेमारी देशभर के मॉल और प्रमुख हवाई अड्डों पर हेमलेज, आर्चीज, डब्ल्यूएच स्मिथ, किड्ज जोन और कोकोकार्ट के स्टोर समेत कई खुदरा दुकानों पर की गई थी।

तिवारी ने कहा कि BIS कानून के तहत खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की प्रमुख निधि खरे ने कहा, ‘BIS गुणवत्ता प्रमाणन के बगैर खिलौनों की बिक्री करने के लिए हमने एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को भी नोटिस जारी किए हैं।’

First Published - January 12, 2023 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट