facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

जून में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 10 फीसदी बढ़ी : FADA

जून में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 2,95,299 इकाई पर पहुंच गई।

Last Updated- July 06, 2023 | 12:12 PM IST
SIAM

Car Sales in June: घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री जून में 10 फीसदी बढ़ी है। इनमें यात्री वाहन और दोपहिया शामिल हैं। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पिछले महीने वाहनों कुल खुदरा बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के 17,01,105 इकाई के आंकड़े से बढ़कर 18,63,868 इकाई हो गई। जून में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 2,95,299 इकाई पर पहुंच गई। जून, 2022 में घरेलू बाजार में 2,81,811 यात्री वाहन बेचे गए थे। इसी तरह, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 13,10,186 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान महीने में 12,27,149 दोपहिया बिके थे।

तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल जून के 49,299 इकाई के आंकड़े से 75 प्रतिशत बढ़कर 86,511 इकाई हो गई। ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 98,660 इकाई हो गई, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जून, 2022 के 72,894 इकाई के आंकड़े से मामूली बढ़ोतरी के साथ 73,212 इकाई रही। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि सालाना आधार पर वाहनों की खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी है।

वहीं दूसरी ओर माह-दर-माह आधार पर बिक्री में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। यह थोड़े समय के लिए वाहन बाजार में नरमी का इशारा करता है।

First Published - July 6, 2023 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट