facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

Torrent Power गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी, पावर डिस्ट्रीब्यूशन में करेगी 47,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

गांधीनगर में टोरेंट पावर और गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (जीईडीए) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Last Updated- January 04, 2024 | 12:27 PM IST
Torrent Power
Representative Image

टोरेंट पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और बिजली वितरण में 47,350 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए गुजरात सरकार के साथ चार समझौते किए हैं।

कंपनी की ओर से बुधवार को देर रात जारी एक बयान के अनुसार, टोरेंट समूह की कंपनी टोरेंट पावर लिमिटेड ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण के तहत गुजरात सरकार के साथ चार गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

गांधीनगर में टोरेंट पावर और गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (जीईडीए) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। टोरेंट समूह के चेयरमैन समीर मेहता ने बयान में कहा, ‘‘ टोरेंट पावर अपने भविष्य के निवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नवीकरणीय उत्पादन, पंप भंडारण पनबिजली परियोजनाओं, हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया उत्पादन तथा बिजली वितरण की प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में लगाने का इरादा रखता।’’

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement