facebookmetapixel
भारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजी

ITC या Fab India में हिस्सेदारी खरीद सकती है TATA की ये कंपनी, बातचीत जारी-रिपोर्ट

फैबइंडिया प्रेमजी इन्वेस्ट (Premji Invest) और लाइटहाउस कैपिटल (Lighthouse Capital) की ओर से समर्थित है और इसकी ऑर्गेनिक इंडिया में 40 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सेदारी है।

Last Updated- August 04, 2023 | 11:33 AM IST
Tata Consumer

बीते महीनों में बिसलेरी (Bisleri) के साथ डील फेल होने के बाद, TATA समूह की कंपनी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) फूड्स और बेवरेज स्पेस में अपनी जमीन और मजबूत करने के प्रयासों में लगी है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) और आईटीसी फूड्स (ITC Foods) ने ऑर्गेनिक इंडिया (Organic India) में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। सीएनबीसी की खबर के अनुसार, इसे लेकर अधिकारियों ने कहा है कि टाटा कंज्यूमर या आईटीसी या तो फैबइंडिया की हिस्सेदारी खरीद सकते हैं या ऑर्गेनिक इंडिया में नई हिस्सेदारी हासिल कर सकते हैं।

फैबइंडिया की ऑर्गेनिक इंडिया में 40% हिस्सेदारी

बता दें, फैबइंडिया प्रेमजी इन्वेस्ट (Premji Invest) और लाइटहाउस कैपिटल (Lighthouse Capital) की ओर से समर्थित है और इसकी ऑर्गेनिक इंडिया में 40 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें- आकार घटाकर कंपनियां दोबारा जमा करा रहीं IPO दस्तावेज

सीएनबीसी की खबर में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ऑर्गेनिक इंडिया को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी और कुछ बाकी पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनियों की ओर से सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस बारे में कंपनी ने क्या कहा ?

इस मामले में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और आईटीसी के प्रवक्ताओं ने ईटी के सवाल के जवाब में उन्होंने बाजार की अटकलों पर प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है। वहीं फैबइंडिया की तरफ से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- Vinsys IT Services IPO: मार्केट में SME आईपीओ की धूम, 4 अगस्त तक लगा सकते हैं बोली

शेयरों पर पड़ सकता है असर

बाजार में इस अधिग्रहण की खबर के बाद से कंपनी के शेयरों पर असर पड़ सकता है। मौजूदा शेयर प्राइस की बात करें तो आज सुबह 10:15 बजे BSE Sensex पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 835 रुपए पर था। NSE Nifty पर यह 834.75 रुपए पर था। आईटीसी लिमिटेड का शेयर इसी समय सेंसेक्स पर 458.30 रुपए पर और निफ्टी पर 458.05 रुपए पर था। टाटा के शेयर में आज तेजी देखी गई।

First Published - August 4, 2023 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट