facebookmetapixel
Advertisement
BS Mantha 2026: EVs स्टार्टअप्स क्यों रह गए PLI से बाहर?BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर‘AI अपनाओ, भले कमाई क्यों न घट जाए’, TCS ने अपने कर्मचारियों से कहा: इससे घबराने की जरूरत नहींNPS वात्सल्य में बड़ा बदलाव: अब 100% इक्विटी निवेश की छूट, बच्चों के लिए बनेगा भारी फंडखेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030

IT फर्मों की कमाई और शेयर मूल्यांकन में बढ़ा अंतर

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कुल शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट आई

Last Updated- January 15, 2024 | 10:53 PM IST
SRO सदस्यता प्रोत्साहन के तरीके खोज रहे फिनटेक संघ, Fintech associations exploring ways to incentivise SRO membership

निफ्टी आईटी सूचकांक बीते शुक्रवार को 5.14 फीसदी चढ़ा था, जो जुलाई 2020 के बाद सूचकांक में आई एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है। इसके बाद सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में आईटी सूचकांक 1.9 फीसदी और उछल गया। इससे देश की शीर्ष 10 आईटी कंपनियों की शेयर कीमतों का आकलन करने वाला सूचकांक बीते दो सत्र में 7.1 फीसदी चढ़ गया।

आईटी सूचकांक में सबसे बड़ी तेजी ऐसे समय में आई है जब देश की चार शीर्ष आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे पांच साल में सबसे कमजोर रहे हैं। इसकी तुलना में शीर्ष चार आईटी फर्मों के सालाना आधार पर कुल तिमाही मुनाफे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के 2005 में सूचीबद्ध होने के बाद से केवल तीन बार गिरावट आई है।

इससे आईटी कंपनियों के शेयरों के मूल्यांकन और उनके वित्तीय प्रदर्शन के बीच बड़ा अंतर आ गया है। आंकड़ों से दीर्घाव​धि में शीर्ष चार फर्मों की आय वृद्धि और एबिटा मार्जिन में गिरावट का पता चलता है। इसकी तुलना में हाल के वर्षों में इन कंपनियों के प्राइस टू अर्निंग गुणक में इजाफा हुआ है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कुल शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट आई, जो जनवरी-मार्च 2018 तिमाही के बाद सबसे खराब प्रदर्शन है। उस दौरान इनकी कुल कमाई में सालाना आधार पर 2.1 फीसदी की गिरावट आई थी।

इसमें मार्च 2015 की तिमाही शामिल नहीं है जब अपने कर्मचारियों को एकमुश्त विशेष बोनस देने के कारण टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 30.7 फीसदी घटा था। एनएसई आईटी सूचकांक में शामिल कुल 10 कंपनियों की बाजार पूंजीकरण में इन चार शीर्ष आईटी कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 84 फीसदी है।

इसी तरह चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शीर्ष चार आईटी फर्मों की शुद्ध आय सालाना आधार पर 2.4 फीसदी बढ़ी, जो जून 2015 तिमाही के बाद सबसे कम है। उस दौरान इन कंपनियों की कुल शुद्ध आय में सालाना आधार पर 2.2 फीसदी ​की गिरावट आई थी।

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में इन चारों बड़ी आईटी दिग्गजों का कुल शुद्ध मुनाफा 24,208 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 24,581 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 24,032 करोड़ रुपये था।

इसकी तुलना में इन कंपनियों की कुल शुद्ध आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.46 लाख करोड़ रुपये थी। शीर्ष आईटी कंपनियों के वित्तीय नतीजे कमजोर रहने और उनके शेयरों में तेजी के परिणामस्वरूप इन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और उनके इ​क्विटी मूल्यांकन के बीच अंतर बढ़ गया है।

सोमवार की तेजी के बाद शीर्ष चार आईटी कंपनियों के शेयर अब 29.1 गुना प्राइस टू अर्निंग गुणक पर कारोबार कर रहे हैं। यह पिछली सात तिमाहियों में सबसे अ​धिक है। दिसंबर 2022 के अंत में यह आंकड़ा 25.8 गुना और मार्च 2022 के अंत में 24.1 गुना रहा था।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement