facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

दिल्ली हाईकोर्ट ने Hermes International का ‘एच’ लोगो प्रसिद्ध ट्रेडमार्क माना

Last Updated- February 09, 2023 | 7:51 PM IST
Trade Mark

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को मुंबई के फुटवियर लेबल के विरुद्ध ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत हर्मेस इंटरनेशनल (Hermes International) के स्टाइलिश ‘एच’ लोगो को प्रसिद्ध ट्रेडमार्क घोषित किया।

हर्मेस इंटरनेशनल फ्रांस की लक्जरी डिजाइन कंपनी है, जो चमड़े के उत्पादों, जीवन शैली का सामान, घरेलू साज-सज्जा की वस्तुओं, इत्र, आभूषण, घड़ियों और सिले-सिलाए कपड़ों में विशेषता हासिल है।

हर्मेस इंटरनेशनल ने कहा कि वर्ष 1997 से उनका ट्रेडमार्क स्टाइल की एक पहचान बन चुका है और इसे फैशन प्रारूप के तौर पर माना जाता है।

हालांकि दिसंबर 2022 के दूसरे सप्ताह में उन्होंने पाया कि स्पिरिट, स्पिरिट एज, निगाह, अमाल्फी और कैरा के नाम से क्रिमजोन फैशन एक्सेसरीज प्राइवेट लिमिटेड के उत्पाद हैं, जो हर्मैस के अंतरराष्ट्रीय ट्रेडमार्क के समान थे।

हर्मेस ने कहा कि प्रतिवादी (क्रिमजोन फैशन एक्सेसरीज) की कई सोशल मीडिया वेबसाइटों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन तथा तीसरे पक्ष की ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे टाटा क्लिकलक्जरी, कारमनऑनलाइन, अजाफैशंस, एमेजॉन आदि पर व्यापक ऑनलाइन मौजूदगी भी पाई गई।

First Published - February 9, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट