facebookmetapixel
Advertisement
फरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता हैक्या आपके पास दो PPF खाते हैं? तुरंत जान लें ये नियम1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Gold-Silver ETF के कैलकुलेशन का फॉर्मूला, निवेशकों के लिए अहम अपडेट6 महीने में 50% चढ़ा प्राइवेट बैंक शेयर, एमके ग्लोबल ने अब टारगेट बढ़ाकर ₹390 कियाExplained: 2011-12 गया, 2022-23 आया… नई GDP सीरीज से क्या होगा असर?₹57,000 करोड़ के बाजार पर असर! बिहार के नए कानून से हिले स्मॉल फाइनेंस बैंकों के शेयरपेट्रोल से 43% सस्ती CNG का फायदा किसे? महानगर गैस या IGL… ब्रोकरेज के टारगेट जान लें

Teamlease Edtech ने युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने को श्रम मंत्रालय के साथ किया समझौता

Advertisement

Teamlease Edtech ने कहा, ‘‘हमारे डिग्री कार्यक्रम छात्रों को आज के प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किये गये हैं।’’

Last Updated- November 14, 2024 | 6:14 AM IST
Jobs
Representative image

ऑनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण से जुड़ी कंपनी टीमलीज एडटेक ने कार्य आधारित डिग्री कार्यक्रमों के जरिये युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय के साथ समझौता किया है।

टीमलीज एडटेक ने बुधवार को बयान में कहा कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर लगभग 200 कार्य-से जुड़े डिग्री कार्यक्रम शुरू किये जाएंगे। इसमें इंटर्नशिप की सुविधा होगी।

इसके तहत पांच लाख से अधिक युवाओं को शिक्षण-प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। अपने डिजिटल मंच, डिजीवर्सिटी के साथ टीमलीज एडटेक एनसीएस मंच के माध्यम से पूरे देश में छात्रों के लिए ‘लाइव इंटर्नशिप’ के अवसर सुलभ कराएगी। इससे बाजार की जरूरत और उपलब्ध कार्यबल के बीच कौशल की कमी को दूर करने और देश में नौकरी के काबिल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘हमारे डिग्री कार्यक्रम छात्रों को आज के प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किये गये हैं।’’

टीमलीज एडटेक के मुख्य परिचालन अधिकारी जयदीप केवलरमानी ने कहा, ‘‘श्रम और रोजगार मंत्रालय के साथ सहयोग और एनसीएस पोर्टल का उपयोग करके, हम व्यापक रूप से युवाओं तक पहुंच सकते हैं। इसका कुल मिलाकर देश में युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।’’

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 6:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement