facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

TCS की स्टैंडर्ड लाइफ इंटरनैशनल संग भागीदारी, बदलेंगे यूरोप में ग्राहकों का अनुभव

Advertisement

टीसीएस ने ब्रिटेन में फीनिक्स ग्रुप के साथ दीर्घावधि भागीदारी की थी

Last Updated- June 26, 2023 | 11:31 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने घोषणा की है कि उसने फीनिक्स ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई स्टैंडर्ड लाइफ इंटरनैशनल डीएसी (एसएलआईडीएसी) के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी का मकसद परिचालन प्रक्रियाओं में बदलाव लाना और यूरोप में अपने पॉलिसीधारकों के लिए ग्राहक अनुभव को खास बनाना है। इस सौदे के वित्तीय विवरण और अवधि का खुलासा नहीं किया गया है।

टीसीएस ने ब्रिटेन में फीनिक्स ग्रुप के साथ दीर्घावधि भागीदारी की थी, जहां उसकी ब्रिटिश सहायक इकाई डिलिजेंटा ने समूह के लिए 1 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी के लिए परिचालन मॉडल में डिजिटली तौर पर बदलाव को सफल बनाया। ये दोनों संगठन अपने सफल मॉडल को फिर से दोहराने, जर्मनी और ऑस्ट्रिया में भी तथा उसके बाद अन्य यूरोपीय बाजारों में समान डिजिटल अनुभव मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

स्टैंडर्ड लाइफ इंटरनैशनल डीएसी के सीईओ निगेल डयूने ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने परिचालन मॉडल की लगातार समीक्षा कर रहे हैं कि वह हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों और सेवानिवृति के बाद अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है या नहीं। टीसीएस के साथ अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी का लाभ उठाने से हमें यूरोप में मदद मिलेगी और हमारे ग्राहकों तथा सलाहकारों, दोनों को फायदा होगा।’

इस भागीदारी के जरिये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जर्मनी में एक ग्राहक परिचालन केंद्र और जर्मनी तथा ऑस्ट्रिया के लिए फ्यूचर-रेडी लाइफ तथा पेंशन डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाएगी। इससे उसे अन्य यूरोपीय बाजारों में अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। टीसीएस शुरू में 400,000 से ज्यादा पॉलिसी को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़गी।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement