facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

TCS ने डेनमार्क की रैमबॉल के साथ बड़ी रणनीतिक पार्टनरशिप की

Advertisement

इसमें कारोबार वृद्धि को बढ़ावा देने और आईटी लागत के आधार को दुरुस्त करने के लिए रैमबॉल के आईटी परिचालन मॉडल को आधुनिक और सुव्यवस्थित किया जाएगा।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:10 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने डेनमार्क की वैश्विक आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी कंपनी रैमबॉल के साथ बड़ी रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत टीसीएस कंपनी का एंड-टु-एंड आईटी रूपांतरण करेगी। करोड़ों डॉलर का यह सौदा सात साल के लिए है।

इसमें कारोबार वृद्धि को बढ़ावा देने और आईटी लागत के आधार को दुरुस्त करने के लिए रैमबॉल के आईटी परिचालन मॉडल को आधुनिक और सुव्यवस्थित किया जाएगा। रणनीतिक साझेदारी के तहत टीसीएस 12 देशों में रैमबॉल के 300 से अधिक आईटी कर्मचारियों को भी शामिल करेगी।

कंपनी ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया, लेकिन कंपनी पर नज़र रखने वाले विश्लेषकों ने कहा कि यह टीसीएस के लिए बड़े सौदों की श्रेणी में होगा। टीसीएस के लिए यह बड़ा सौदा 10 करोड़ डॉलर और उससे ऊपर की श्रेणी में आता है।

रैमबॉल के वरिष्ठ समूह निदेशक (मुख्य सूचना अधिकारी) थॉमस एंजेलियस ने कहा, ‘हमारी कंपनी ने उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव किया है और हम इस सफलता को भविष्य में भी देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अपने विकास की राह जारी रखने के लिए हमने एक भरोसेमंद साथी की जरूरत को पहचाना, जो हमें मानकीकृत, बड़े स्तर वाला आईटी प्लेटफॉर्म बनाने में मदद कर सके, जो नवाचार की अनुमति देता हो और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए काफी सक्रिय हो।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement