facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

TATA के ही इस कंपनी में ₹1,432 करोड़ का निवेश करेगी टाटा संस, साथ ही कंपनी की ₹2,500 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरधारकों ने गुरुवार को राइट्स इश्यू को मंजूरी दी। इसकी जानकारी नियामक फाइलिंग में दी गई है। 

Last Updated- March 14, 2025 | 4:04 PM IST
Tata

टाटा ग्रुप की प्रमुख होल्डिंग कंपनी टाटा संस, टाटा प्रोजेक्ट्स के राइट्स इश्यू में 1,432 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। टाटा प्रोजेक्ट्स इस समूह की इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है और अपने शेयरधारकों से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरधारकों ने गुरुवार को राइट्स इश्यू को मंजूरी दी। इसकी जानकारी नियामक फाइलिंग में दी गई है।

1979 में स्थापित टाटा प्रोजेक्ट्स भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है। इसके तीन मुख्य बिजनेस पार्ट हैं: ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचा, शहरी बुनियादी ढांचा और सेवाएं। टाटा संस के पास टाटा प्रोजेक्ट्स में 57 प्रतिशत हिस्सेदारी है, बाकी हिस्सा टाटा पावर और टाटा केमिकल्स जैसी अन्य टाटा समूह की कंपनियों के पास है।

क्रिसिल ने दी पॉजेटिव रेटिंग

टाटा प्रोजेक्ट्स अपने राइट्स इश्यू के बाद, लिस्टेड होने पर विचार करेगी। कंपनी के अधिकारियों ने पहले भी यह कहा था। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, टाटा प्रोजेक्ट्स को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 300-400 करोड़ रुपये का नकद संचय (cash accruals) लाने की उम्मीद है। साथ ही 30 जून 2024 तक 600 करोड़ रुपये से अधिक की अनबोझ नकदी शेष (unencumbered cash balance) भी है। क्रिसिल ने अगस्त में कहा कि इन संसाधनों से लगभग 544 करोड़ रुपये के कर्ज दायित्वों (debt obligations) और साल के लिए 400-450 करोड़ रुपये के नियोजित पूंजीगत व्यय (capital expenditure) को पूरा करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। टाटा प्रोजेक्ट्स की नकदी स्थिति को फंड-बेस्ड बैंक लिमिट्स के मध्यम उपयोग से भी मजबूती मिलती है, जो जून 2024 तक 12 महीनों में औसतन 64 प्रतिशत रही, जिससे लगभग 1,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट उपलब्ध है।

टाटा संस, टाटा प्रोजेक्ट्स में निवेश टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से मिलने वाले डिविडेंड से करेगी, जो भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी है और FY25 के पहले नौ महीनों में यह डिविडेंड मिलेगा। TCS ने दिसंबर तिमाही के लिए 66 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड और 10 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इससे पहले, इसने पहली दो तिमाहियों में 10 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड जारी किए थे। टाटा संस को चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में TCS से 24,931 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

ये फंड टाटा संस को टाटा कैपिटल के राइट्स इश्यू में हिस्सेदारी और टाटा इंटरनेशनल में निवेश के लिए भी सहायता करेंगे। समूह अपनी वित्तीय सेवा इकाई टाटा कैपिटल को सितंबर तक लिस्ट करने की योजना बना रहा है, जिसके जरिए IPO के माध्यम से 1.5 बिलियन डॉलर तक जुटाने का लक्ष्य है।

Advertisement
First Published - March 14, 2025 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement