facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Today: GIFT Nifty बढ़त के साथ खुला; एशियाई बाजार हरे रंग में; BS Manthan का आज समापनWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा हो

Tata Power: 60,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च के साथ कर्ज को रीस्ट्रक्चर करना चाहती है कंपनी, अधिकारी ने बताया प्लान

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में रिसीबेवल्स और आपूर्ति श्रृंखला व इन्वेंट्री प्रबंधन पर ध्यान से कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरत में काफी कम आई है।

Last Updated- July 14, 2024 | 10:26 PM IST
Tata Power

निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक टाटा पावर की 60,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की महत्वाकांक्षी योजना है और कंपनी ने कर्ज पुनर्गठन ( debt restructure) पर फिर से काम करने और अन्य कार्यशील पूंजी से जुड़े कदमों (working capital measures) पर अपनी कोशिश तेज कर दी है ताकि पूंजीगत खर्च का इंतजाम खुद से कर सके।

मार्च में टाटा पावर का एकीकृत कर्ज 49,480 करोड़ रुपये था। एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कंपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता में बड़ी हिस्सेदारी की ओर बढ़ रही है। वह बिजली उत्पादन की स्थापित कंपनी है और लेनदारों को उसके रिकॉर्ड के साथ सहजता है। उन्होंने कहा, लंबी अवधि की क्रेडिट की ओर बढ़ना ब्याज दर के चक्र का प्रतिबिंब भी है, जहां आगामी तिमाहियों में नरमी की उम्मीद है।

इस बारे में जानकारी के लिए टाटा पावर को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। हालांकि कंपनी ने हालिया सालाना रिपोर्ट में कहा है, हम उच्च लागत वाले कर्ज के लिए नया कर्ज हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भुगतान की बेहतर शर्तें हासिल हों और ब्याज की लागत घटे।

यह ट्रेंड कंपनी के वित्त वर्ष 2024 के आंकड़ों में दिख रहा है। 49,840 करोड़ रुपये के एकीकृत कर्ज में से 76 फीसदी लंबी अवधि का है। लंबी अवधि के कर्ज का हिस्सा पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है जबकि अल्पावधि वाले कर्ज का हिस्सा सिकुड़ रहा है।

इस राह पर चलने का सिलसिला वित्त वर्ष 2025 में बने रहने की संभावना है। टाटा पावर रीन्यूएबल्स (टाटा पावर की सहायक) पर इंडिया रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है, नकदी के बदलते परिदृश्य को देखते हुए कंपनी लंबी अवधि वाले फंडों के इस्तेमाल के जरिये वाणिज्यिक प्रतिभूतियां कम करने पर विचार कर रही है।

कर्ज पुनर्गठन के अतिरिक्त कंपनी की सालाना रिपोर्ट में सभी कारोबारी इकाइयों में रिसीबेवल्स के बेचने में तेजी आने का भी जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यशील पूंजी प्रबंधन में सुधार के लिए वह विस्तारित सप्लायर क्रेडिट पर बातचीत कर रही है और अन्य ट्रेड फाइनैंस स्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर रही है और हमने अपनी क्रेडिट की शर्तों में सुधार किया है, लिहाजा नकदी प्रवाह में इजाफा हुआ है।

60,000 करोड़ रुपये के नियोजित पूंजीगत खर्च पर कंपनी का इरादा मौजूदा वित्त वर्ष में 15,000 से 20,000 करोड़ रुपये खर्च करने का है। कंपनी के अधिकारियों ने मई में विश्लेषकों से बातचीत में कहा था कि कंपनी हर साल नकदी प्रवाह पर सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि पूंजीगत खर्च के बड़े हिस्से का इंतजाम खुद से कर सके।

अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में रिसीबेवल्स और आपूर्ति श्रृंखला व इन्वेंट्री प्रबंधन पर ध्यान से कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरत में काफी कम आई है। इसके परिणामस्वरूप हमने इस साल 12,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च किया है, लेकिन हमारे कर्ज का स्तर करीब-करीब स्थिर है और हमारा कर्ज-इक्विटी करीब एक गुना है।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement