facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

टाटा मोटर्स ने सात साल बाद मारुति सुजूकी को पीछे छोड़ा

इससे पहले साल 2017 की 25 जनवरी को टाटा मोटर्स ने 1.76 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण के साथ मारुति सुजूकी को पीछे छोड़ दिया था।

Last Updated- January 30, 2024 | 10:04 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सात साल बाद मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी बन गई है। टाटा समूह की कंपनियों का शेयर आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

टाटा मोटर्स (2,85,516 करोड़) और टाटा मोटर्स डीवीआर (29,119 करोड़) का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 3.146 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी तुलना में एमएसआईएल का बाजार पूंजीकरण 3.13 लाख करोड़ रुपये था।

कैपिटालाइन के आंकड़े दर्शाते हैं कि इससे पहले साल 2017 की 25 जनवरी को टाटा मोटर्स ने 1.76 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण के साथ मारुति सुजूकी को पीछे छोड़ दिया था। तब एमएसआईएल का बाजार पूंजीकरण 1.75 लाख करोड़ रुपये था।

आज टाटा मोटर्स का शेयर (2.19 फीसदी चढ़कर 859.25 रुपये) और टाटा मोटर्स डीवीआर का शेयर (1.6 फीसदी चढ़कर 572.65 रुपये) नई ऊंचाई पर पहुंच गया। दूसरी ओर एमएसआईएल के शेयर 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 9,963.30 रुपये पर बंद हुए। इसकी तुलना में एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 1.1 फीसदी गिरकर 71,139.90 पर बंद हुआ।

पिछले एक साल में टाटा मोटर्स का शेयर भाव 91 फीसदी बढ़ गया है जबकि एमएसआईएल के शेयर का भाव 12 फीसदी चढ़ा है। इसकी तुलना में, एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स इस दौरान 19.5 फीसदी चढ़ा है। टाटा मोटर्स के ब्रिटेन की सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की दमदार बिक्री के कारण कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया भर में यात्री वाहनों की मांग में सुधार होने, उत्पाद मिश्रण और कलपुर्जों की लागत कम होने से लाभप्रदता में सुधार से कंपनी का प्रदर्शन आगे भी बेहतर रहने की उम्मीद है।

दिसंबर तिमाही के अंत में जेएलआर वाहनों की ऑर्डर बुक 1,48,000 ऑर्डर के साथ दमदार बनी रही। यह सितंबर तिमाही के 1,68,000 से कम हो गया है।

First Published - January 30, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट