facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

अगले पांच वर्षों में 5 लाख नौकरियां देगा टाटा ग्रुप: एन चंद्रशेखरन

कार्यक्रम के दौरान टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने असम में समूह की आगामी सेमीकंडक्टर संयंत्र और अन्य नए विनिर्माण संयंत्र के बारे में भी जानकारी दी।

Last Updated- October 15, 2024 | 10:16 PM IST
Tata to create 500,000 manufacturing jobs in next 5 years: N Chandrasekaran चंद्रशेखरन का दावा, Tata ग्रुप अगले पांच वर्षों में 5 लाख नौकरियां पैदा करेगा

टाटा समूह (Tata Group) अगले पांच वर्षों के दौरान से 5 लाख नौकरियां पैदा करने की योजना बना रहा है। समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह बयान दिया है। समूह सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी प्रोडक्शन जैसे उद्योगों में विनिर्माण के पद तैयार करने वाला है।

इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘ आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिए हमें नौकरी की वृद्धि हासिल करनी होगी। युवाओं की बड़ी संख्या के साथ हम विश्व की मानव संसाधन राजधानी होंगे।’

चंद्रशेखरन ने कहा कि देश की वृद्धि की गति और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो रहा है। इसलिए, उत्पाद और सेवाओं की मांग भी लगातार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश भर में बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘सेमीकंडक्टर में टाटा समूह के निवेश, दुरुस्त विनिर्माण, असेंबली, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों में हमारे निवेश के बीच मुझे ऐसा लगता है कि हम अगले पांच वर्षों के दौरान पांच लाख नौकरियां पैदा कर लेंगे।’

कार्यक्रम के दौरान टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने असम में समूह की आगामी सेमीकंडक्टर संयंत्र और अन्य नए विनिर्माण संयंत्र के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे कई संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। हालांकि, स्पष्ट जानकारी दिए बगैर उन्होंने सुझाव दिया कि इन नौकरियों के कई गुना प्रभाव होंगे।

उन्होंने अनुमान जताया कि कम से कम 5 लाख छोटी और मध्यम स्तर की कंपनियां भी परिवेश में उभरेंगी। सरकारी समर्थन का उल्लेख करते हुए चंद्रशेखरन ने विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के सृजन पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत विनिर्माण क्षेत्र में नौकरी के अवसर पैदा किए बगैर कभी अपने विकास के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकता है और इसलिए हर महीने दस लाख लोग कार्यबल में शामिल हो रहे हैं।

First Published - October 15, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट