facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

Tata Chemicals ने Rallis India के 97 लाख शेयर खरीदे, 55 फीसदी के पार पहुंची हिस्सेदारी

Advertisement

टाटा केमिकल्स ने एक्सचेंजों को बताया कि ब्लॉक डील के जरिए रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयरों की खरीदारी की है।

Last Updated- July 18, 2023 | 10:57 AM IST
Rallis India

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने Rallis India के 9.7 मिलियन (97 लाख) शेयर खरीदे हैं। टाटा केमिकल्स ने एक्सचेंजों को बताया कि ब्लॉक डील के जरिए ये खरीदारी की गई है। इस खबर के बाद से रैलिस इंडिया लिमिटेड (Rallis India Ltd ) के शेयर तेजी पर हैं। बता दें कि ये शेयर कंपनी की 4.99 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।

इस डील के साथ ही टाटा कैमिकल्स की रैलिस इंडिया लिमिटेड में हिस्सेदारी 55 फीसदी से भी ज्यादा हो गई।

ये भी पढ़ें : BSE-लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में जबरदस्त इजाफा, रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा

BSE पर रैलिस इंडिया के शेयर की कीमत

आज सुबह 9.15 बजे, BSE पर रैलिस इंडिया का स्टॉक 228 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 6.05 फीसदी अधिक है।

जानें डील के बारे में:

टाटा केमिकल्स ने रैलिस इंडिया में 215.05 रुपये प्रति शेयर पर 4.99 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की और पूरी डील करीब 209 करोड़ रुपये की है। इस अधिग्रहण के होने से Rallis में Tata Chemicals की हिस्सेदारी 50.06 फीसदी से बढ़कर 55.04 फीसदी हो गई है।

कंपनी ने हाल ही में अप्रैल-जून तिमाही का मुनाफा साल-दर-साल 5 फीसदी गिरकर 63 करोड़ रुपये हो गया था। कंपनी का राजस्व भी एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 9 फीसदी गिरकर 782 करोड़ रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें : Share Market Today:  रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, 66 हजारी हुई सेंसेक्स, निफ्टी 19000 के पार

क्या करती है कंपनी?

रैलिस इंडिया, टाटा एंटरप्राइज, टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी है। ये भारत में यूरिया और फॉस्फेट फर्टिलाइजर का एक प्रमुख निर्माता हैक्रॉप केयर सेगमेंट में इसकी मजबूत स्थिति है।  कंपनी के 2,300 डिस्ट्रिब्यूटर्स हैं जो कि देश भर में 40,000 से अधिक रिटेल काउंटर्स तक पहुंचते हैं। बता दें कि कंपनी भारत के 80 फीसदी से अधिक जिलों को कवर करती है।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement