facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नाम

Tata Capital नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के जरिये जुटाएगी 20,000 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनैंस भी 8,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है मगर वह रकम 20,000 करोड़ रुपये का हिस्सा नहीं होगी।

Last Updated- February 13, 2024 | 10:30 PM IST
Tata Capital will seek approval from shareholders on deals related to Tata Steel, Tata Steel के साथ संबंधित सौदों पर शेयरधारकों से मंजूरी लेगी टाटा कैपिटल

टाटा कैपिटल के निदेशक मंडल ने अपरिवर्तनीय डिबेंचर (Non-Convertible Debentures-NCDs) के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने मुख्य कारोबार यानी कर्ज देने में करेगी। कंपनी की सहायक इकाई (सब्सिडियरी कंपनी) टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनैंस भी 8,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है मगर वह रकम 20,000 करोड़ रुपये का हिस्सा नहीं होगी।

पूंजी जुटाने की योजना को टाटा संस से मंजूरी मिलने के बाद टाटा कैपिटल निजी नियोजन के आधार पर डिबेंचर जारी करेगी। यह पूंजी एकमुश्त भी जुटाई जा सकती है और किस्तों में भी ली जा सकती है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल फरवरी में 25,000 करोड़ रुपये और पीरामल हाउसिंग फाइनैंस ने अगस्त 2016 में 20,455 करोड़ रुपये जुटाए थे। रिलायंस ने पिछले साल नंबर में बॉन्ड जारी कर 20,000 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे।

वित्तीय सेवा कारोबार में तेजी देखते हुए टाटा संस समय-समय पर टाटा कैपिटल में पूंजी डालती रही है। टाटा संस 2020 से टाटा कैपिटल में करीब 5,000 करोड़ रुपये लगा चुकी है। ऊपरी श्रेणी यानी बड़े आकार की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को सूचीबद्ध कराने के भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश का पालन करने के लिए टाटा समूह भी कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज को 2025 तक शेयर बाजार में ले जाने की योजना बना रहा है।

बैंकरों ने बताया कि टाटा समूह की बैटरी सेल बनाने वाली कंपनी एग्रेटास एनर्जी स्टोरेज भी ग्रीन लोन के तौर पर 50 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।

 

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement