facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

डेस्कईट्स से पेशेवरों को साधने की तैयारी में जुटी स्विगी

Advertisement

इस पेशकश का उद्देश्य टेक पार्क, बिजनेस सेंटर और कॉरपोरेट कॉम्प्लेक्स सहित 7,000 से ज्यादा जगह पर ऑफिस जाने वालों तक पहुंच बनाना है।

Last Updated- August 04, 2025 | 11:18 PM IST
Swiggy q3 results

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को डेस्कईट्स पेश किया। इस पेशकश का उद्देश्य टेक पार्क, बिजनेस सेंटर और कॉरपोरेट कॉम्प्लेक्स सहित 7,000 से ज्यादा जगह पर ऑफिस जाने वालों तक पहुंच बनाना है। यह सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, चेन्नई, गुरुग्राम, पुणे और कोलकाता सहित 30 शहरों में उपलब्ध है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि ग्राहक स्विगी प्लेटफॉर्म पर 2,00,000 रेस्टोरेंटों से करीब 7,00,000 खाद्य व्यंजनों में से खोजने के लिए ‘ऑफिस’ या ‘वर्क’ टाइप कर इस पेशकश तक पहुंच बना सकेंगे। इसमें वैल्यू कॉम्बो, स्ट्रेस मंचीज, डेडलाइन डेजर्ट, वन-हैंडेड ग्रैबीज, हेल्दी निबल्स और टीमवर्क बाइट्स जैसे कलेक्शन शामिल हैं जो ऑफिस जाने वालों को पसंद आते हैं।

आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इस पहल का पायलट परीक्षण किया था। उस चरण में स्ट्रेस मंचीज श्रेणी में चिकन पॉपकॉर्न बेंगलूरू में सबसे ऊपर था जबकि मुंबई में फ्राइज को सबसे जयादा पसंद किया गया और गुड़गांव में गार्लिक ब्रेडस्टिक्स सबसे अधिक लोकप्रिय थीं। हेल्दी निबल्स श्रेणी में सलाद सभी शहरों में ऑफिस जाने वालों के बीच पसंदीदा था।

कुल मिलाकर डेस्कईट्स के लिए मुंबई शीर्ष शहर के रूप में उभरा। ज ‘वन हैंड ग्रैबीज’ ऑफिस जाने वालों के बीच सबसे लोकप्रिय पेशकश साबित हुई, जिसकी कुल डेस्कईट्स ऑर्डर में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement