facebookmetapixel
Advertisement
भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजीमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

टेल्कॉन के हाथ आई स्पेन की कंपनी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:06 PM IST

टाटा मोटर्स की निर्माण उपकरण क्षेत्र की कंपनी टेल्को कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट कंपनी लिमिटेड (टेल्कॉन) ने एक सौदे के तरहत स्पेन की कॉमोप्लेसा लेब्रेरो एसए के साथ इक्विटी शेयरो में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है।


यह टाटा समूह का एक ही सप्ताह में दूसरा बड़ा अधिग्रहण है। जारागोजा में स्थित कॉमोप्लेसा लीब्रेरो एएसए, स्पेन में विनिर्माण, मार्केटिंग और उपकरण सेवाओं में अपने लेब्रेरो ब्रांड के चलते अग्रणी कंपनी है। इस सौदे में हुए निवेश का पता नहीं चला है।टेल्कॉन के प्रबंध निदेशक रणवीर सिन्हा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘कॉमोप्लेसा लेब्रेरो को गत वित्त वर्ष के दौरान 125 करोड़ रुपये की आय हुई है।’


उन्होंने कहा, ‘इस अधिग्रहण से टेलीकॉन और मजबूत होगी। साथ ही इससे पिछले सप्ताह सेर्विप्लम सौदे की प्रासंगिकता बढ़ेगी। इससे कंपनी के उत्पादों में इजाफा होगा।’ पिछले सप्ताह टेल्कॉन ने सेरीप्लेम एसए में 79 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त की थी। यह कंपनी विश्व की 6 बड़ी कंपनियों में है जो पम्पों, टैंकरों और मिक्सरों में कारोबार करती है।

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 1:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement