facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

सोनी इंडिया का बीते वित्त वर्ष में मुनाफा 32% बढ़कर 136.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

जापान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सोनी इंडिया का बीते वित्त वर्ष में मुनाफा 103.71 करोड़ रुपये था।

Last Updated- December 04, 2023 | 4:51 PM IST
Sony India

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सोनी इंडिया का बीते वित्त वर्ष (2022-23) में मुनाफा 31.8 प्रतिशत बढ़कर 136.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनियों के बारे में सूचना देने वाला मंच टोफ्लर से मिले कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 23.1 प्रतिशत बढ़कर 6,353.74 करोड़ रुपये हो गई।

जापान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सोनी इंडिया का बीते वित्त वर्ष में मुनाफा 103.71 करोड़ रुपये था। वहीं उसकी परिचालन आय 5,161.23 करोड़ रुपये रही थी।

सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नय्यर ने कहा, “यह इसकी पेशकशों में रणनीतिक बदलाव लाने के कारण हुआ है।” उन्होंने कहा, “चालू वित्त वर्ष भी आशाजनक लग रहा है और हम 15-20 प्रतिशत मूल्य वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं और मुनाफा भी अच्छा होने वाला है। कंपनी के 55 इंच और उससे बड़े प्रीमियम टीवी सेट प्रमुख रूप से वृद्धि को गति देंगे।”

 

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement