facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नाम

₹9240 करोड़ का तगड़ा मुनाफा! Singtel ने बेचा Airtel का हिस्सा, शेयरों में गिरावट

Advertisement

यह हिस्सेदारी Singtel की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Pastel ने बेची है, जिसने 71 मिलियन (7.1 करोड़) एयरटेल के शेयर ₹1,814 प्रति शेयर की दर पर बेचे।

Last Updated- May 16, 2025 | 12:24 PM IST
Bharti Airtel

सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी Singtel ने भारती एयरटेल में अपनी 1.2% हिस्सेदारी बेच दी है। इस सौदे से कंपनी को करीब 1.4 अरब सिंगापुर डॉलर (करीब 9240 करोड़) का मुनाफा हुआ है। Singtel ने बताया कि यह सौदा S$2 अरब (करीब $1.54 अरब) में पूरा हुआ। यह हिस्सेदारी Singtel की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Pastel ने बेची है, जिसने 71 मिलियन (7.1 करोड़) एयरटेल के शेयर ₹1,814 प्रति शेयर की दर पर बेचे। यह कीमत एयरटेल के गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस से 2.85% कम थी।

इस डील के बाद, Singtel की एयरटेल में हिस्सेदारी 29.5% से घटकर 28.3% रह गई है। कंपनी की शेष हिस्सेदारी की वैल्यू अब करीब S$48 अरब मानी जा रही है।

Bharti Airtel के शेयरों में गिरावट

इस खबर के बाद शुक्रवार को Bharti Airtel के शेयरों में 2.8% की गिरावट आई और स्टॉक ₹1,816.3 पर ट्रेड कर रहा था।

Q4 में Bharti Airtel को हुआ तगड़ा मुनाफा

इससे पहले इसी हफ्ते एयरटेल ने FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का मुनाफा 432% बढ़कर ₹11,022 करोड़ हो गया। कंपनी ने इस उछाल की वजह भारत में मजबूत प्रदर्शन, अफ्रीका में रेवेन्यू रिकवरी, और Indus Towers के मर्जर का पूरा असर बताया।

Advertisement
First Published - May 16, 2025 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement