facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

सिंगटेल ने एयरटेल में बेचा 1.2% हिस्सा

Advertisement

प्रति शेयर 1,814 रुपये की दर पर एयरटेल के 7.1 करोड़ शेयर बेचने से सिंगटेल के पास अब एयरटेल में 28.3 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- May 17, 2025 | 7:55 AM IST
Singtel
Representative Image

सिंगटेल ने निर्धारित ब्लॉक डील के जरिये आज भारती एयरटेल के 1.5 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए। इससे इस दूरसंचार कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत तक घट गई। प्रति शेयर 1,814 रुपये की दर पर एयरटेल के 7.1 करोड़ शेयर बेचने से सिंगटेल के पास अब एयरटेल में 28.3 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। पहले यह 29.5 प्रतिशत थी। अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेस्टल के जरिये की गई यह बिक्री ओवरसब्सक्राइब हुई। गुरुवार को एयरटेल के शेयर के बंद भाव की तुलना में इस इस सौदे का मूल्य 2.85 प्रतिशत कम रहा।

सिंगापुर मुख्यालय वाली दूरसंचार परिचालक ने शेयर बाजार की दी गई सूचना में कहा कि यह बिक्री उसके परिसंपत्ति पोर्टफोलियो को दुरुस्त करने और शेयरधारकों के रिटर्न को सतत रूप से बढ़ाने के लिए सक्रिय पूंजी प्रबंधन दृष्टिकोण का हिस्सा है।

उसने कहा कि वह मध्य अवधि में एयरटेल में अपनी प्रभावी हिस्सेदारी को बराबर करने के लिए भारती एंटरप्राइजेज के साथ काम कर रही है। सिंगटेल के समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी आर्थर लैंग ने कहा, ‘इस लेनदेन से हमें एयरटेल की महत्त्वपूर्ण शेयरधारक बने रहने के साथ-साथ आकर्षक मूल्यांकन पर मूल्य निश्चित करने की सुविधा मिली है।’

सिंगटेल एयरटेल में महत्त्वपूर्ण शेयरधारक है। उसके पास अपनी सहायक कंपनी पेस्टल लिमिटेड के जरिये भारती एयरटेल में प्रत्यक्ष 8.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि संयुक्त रूप से उसकी हिस्सेदारी अधिक है क्योंकि एयरटेल की प्राथमिक प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम लिमिटेड (बीटीएल) में 49.44 प्रतिशत हिस्सेदारी के जरिये उसकी एयरटेल में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है। खुद भारती टेलीकॉम लिमिटेड के पास एयरटेल में 40.47 प्रतिशत हिस्सा है जबकि मित्तल परिवार के पास एक अन्य प्रवर्तक कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (आईसीआईएल) के जरिये 2.47 प्रतिशत प्रत्यक्ष हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - May 17, 2025 | 7:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement