facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

भारत से निकलना चाह रही सिंगापुर की GIC! 4.2 अरब डॉलर में बेचना चाहती है Greenko की 58% हिस्सेदारी

Advertisement

शेयर बाजार की उठापटक और वैल्यूएशन विवाद के चलते डील अटकी, JSW समेत कई दिग्गजों से बात लेकिन अब तक सौदा नहीं पक्का

Last Updated- May 01, 2025 | 11:57 PM IST
Greenko

सिंगापुर की सॉवरिन वेल्थ फंड इकाई जीआईसी भारत की अक्षय ऊर्जा कंपनी ग्रीनको एनर्जी में अपनी 58 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाह रही मगर शेयर बाजार में उथल-पुथल और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मूल्यांकन में बदलाव से सौदे में देर हो रही है। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने इसकी जानकारी दी।

बैंकरों का कहना है कि जीआईसी ने 4.2 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए जेएसडब्ल्यू समूह सहित विभिन्न कंपनियों से संपर्क किया है। ग्रीनको एनर्जी देश की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनियों में से एक है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई सूचना के अनुसार देश के 20 राज्यों में इसकी कुल स्थापित क्षमता 11 गीगावाॅट है। इस बारे में जानकारी के लिए जीआईसी और जेएसडब्ल्यू समूह से संपर्क किया गया मगर उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। जेएसडब्ल्यू समूह के एक सूत्र ने कहा कि समूह फिलहाल 16,000 करोड़ रुपये में केएसके एनर्जी और 12,468 करोड़ रुपये की लागत से ओ2पावर का अधिग्रहण करने में व्यस्त है। इसलिए समूह फिलहाल किसी नई संपत्ति के अधिग्रहण की संभावना नहीं देख रहा है।

जीआईसी पिछले साल अक्टूबर से ही 5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर अपनी हिस्सेदारी बेचना चाह रही थी। संभावित बोलीदाताओं में से एक ने कहा कि बैंकरों ने उनसे संपर्क किया था मगर पिछले साल सितंबर में शेयर बाजार में गिरावट को देखते हुए कंपनी का मूल्यांकन काफी ज्यादा है।

इस साल जनवरी में जापान की ओरिक्स कॉरपोरेशन ने ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स में अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी एएम ग्रीन पावर को 1.46 अरब डॉलर में बेची थी। ओरिक्स और जीआईसी के अलावा आबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के पास ग्रीनको एनर्जी में 14.5 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी शेयर कंपनी के संस्थापकों के पास है।

जीआईसी 30 साल से भी लंबे समय से भारत में निवेश कर रही है। बीते 5 साल में इस सॉवरिन वेल्थ फंड ने देश में अपना निवेश दोगुना बढ़ा लिया है और यह देश के सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। इसने वित्तीय सेवा क्षेत्र में करीब 20 अरब डॉलर का निवेश किया है। रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा क्षेत्र, उपभोक्ता उत्पाद, दूरसंचार, तकनीक और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में भी जीआईसी का निवेश है।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement